एक्सप्लोरर

भारत ने म्यांमार हिंसा पर तोड़ी चुप्पी, कहा- स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए शांतिपूर्ण समाधान जरूरी

भारत ने म्यांमार हिंसा पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है. भारत ने म्यांमार हिंसा की कड़ी निंदा की है. यूएन में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि और राजदूत के. नागराज नायडू ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बैठक के दौरान कहा, "भारत म्यांमार में हुई हिंसा की निंदा करता है. वहां हुए जानमाल के नुकसान की भी भर्त्सना करता है."

शुक्रवार को भारत म्यांमार हिंसा पर अपनी चुप्पी तोड़ दी. भारत ने म्यांमार हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इससे ना सिर्फ राजनीतिक स्थिरता पर गहरा प्रभाव पड़ेगा, बल्कि सीमाओं पर तनाव और ज्यादा बढ़ेगा. यूएन में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि और राजदूत के. नागराज नायडू ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बैठक के दौरान कहा, "भारत म्यांमार में हुई हिंसा की निंदा करता है. वहां हुए जानमाल के नुकसान की भी भर्त्सना करता है. वहां जो कुछ भी हुआ वो नहीं होना चाहिए था." उन्होंने आगे कहा, "ऐसे समय में अधिक संयम का पालन करने की जरूरत है, साथ ही मानवीय सिद्धांतों को बनाए रखना भी हमारी जिम्मेदारी है."

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारत और म्यांमार के बीच रिश्ता बेहद गहरा है और हम चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच दोस्ती और गहरी हो. उन्होंने आगे कहा, "ऐसे समय में यह तय किया जाना चाहिए कि स्थिति कैसे नियंत्रण में आए. साथ ही साथ इसका शांतिपूर्ण समाधान भी निकाला जाना चाहिए ताकि तनाव और ना बढ़े." उन्होंने कहा, "हम नहीं चाहते कि सीमा पर किसी भी प्रकार का तनाव उत्पन्न हो और ऐसे में हमें इसके बारे में गंभीरता से सोचने की जरूरत है."

टी.एस. तिरुमूर्ति ने की थी खास अपील 

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पिछले सप्ताह म्यांमार में सुरक्षा बलों द्वारा बच्चों और युवाओं सहित दर्जनों नागरिकों की हत्या करने पर निंदा व्यक्त की थी. वहीं, भारत की ओर से टी.एस. तिरुमूर्ति ने म्यांमार में हो रही हिंसा को रोकने के लिए शांति से हल करने के पर जोर दिया. बता दें कि 1 फरवरी को म्यांमार की सेना ने देश की सरकार को गिरा दिया और एक साल के लिए सत्ता पर कब्जा कर लिया था. इसके साथ ही देश के शीर्ष राजनीतिक हस्तियों को हिरासत में लिया गया, जिसमें आंग सान सू की और राष्ट्रपति यू विन म्यिंट शामिल हैं.

ये भी पढ़ें :-

Coronavirus: क्या महामारी की दूसरी लहर बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक बन रही है? जानिए लक्षण और संकेत

कर्नाटक: बेंगलुरु समेत 6 शहरों में आज से नाइट कर्फ्यू, रात 10 बजे से सुबह 5 बजे मूवमेंट बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget