एक्सप्लोरर

कर्नाटक: बेंगलुरु समेत 6 शहरों में आज से नाइट कर्फ्यू, रात 10 बजे से सुबह 5 बजे मूवमेंट बंद

देश में कोरोना बेकाबू हो रहा है . ऐसे में तमाम राज्यों और शहरों में पाबंदियां भी सख्त होती जा रही हैं. कोरोना महामारी को रोकने के लिए राज्य सरकारें और जिला प्रशासन लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगाने का एलान कर रही हैं. इसी कड़ी में बेंगलुरु और कर्नाटक के 6 शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया गया है

देश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर बेकाबू होता नजर आ रहा है. हर दिन 1 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं. ऐसे में देश के कई शहरों में लॉकडाउन तो वहीं कई शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है.  बेंगलुरु समेत कर्नाटक के छह अन्य शहरों में भी रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा. शनिवार की रात से इसकी शुरुआत हो जाएगा. बता दें कि, सरकार ने गुरुवार को इसकी घोषणा की है. दरअसल प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों से आग्रह किया था कि वे COVID-19 मामलों से निपटने के लिए नए प्रतिबंधों की घोषणा करें.

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा द्वारा नाइट कर्फ्यू की घोषणा की गई है जो 20 अप्रैल तक चलेगा. ये कर्फ्यू मैसूर, मंगलुरु, कालाबुरागी, बीदर, तुमकुरु और उडुपी-मणिपाल में लगाया गया है. इस दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी.

बेंगलुरु से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं

कर्नाटक राज्य में पिछले महीने मामलों में तेज उछाल देखने को मिला था. जिसमें बेंगलुरु से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. पिछले कुछ दिनों से शहर में 4000 से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं. बता दें कि कर्नाटक में अब 50,000 से ज्यादा एक्टिव केस हैं. वहीं अब तक 50 लाख से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है.

कर्नाटक देश के 10 सबसे ज्यादा संक्रमण से प्रभावित देशों में से एक

गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकडों के अनुसार कर्नाटक उन 10 राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, केरल और पंजाब में से एक है जहां कोरोना संक्रमण के हर दिन रिकॉर्ड मामले दर्ज किए जा रहे हैं. देश में दर्ज किए जा रहे कुल मामलों के 84.21 प्रतिशत इन्ही राज्यों से हैं.

भारत में मार्च और अप्रैल के शुरुआती सात दिनों में आए सबसे ज्यादा मामले 

वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये भी बताया कि भारत में एक सप्ताह में कोरोना वायरस संक्रमण की दर मार्च और अप्रैल के शुरुआती सात दिनों में सामने आए हैं. इस दौरान संक्रमण की दर 2.19 से 6.21 प्रतिशत से बढ़कर 8.40 प्रतिशत हो गई. बता दें कि देश में गुरुवार को 1लाख 26 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले 1,29,28,574 हो गए हैं.

ये भी पढ़ें

महबूबा मुफ्ती की मां को ED ने भेजा समन, 15 अप्रैल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में होगी पूछताछ

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest LIVE: NEET पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
LIVE: पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget