एक्सप्लोरर

MIT का अनुमान- भारत में 2021 की सर्दी तक कोरोना के हर रोज आएंगे करीब 2.87 लाख मामले

MIT के तीन शोधकर्ताओं ने कोरोना संक्रमण विस्तार पर एक अध्ययन किया है.उनके मुताबिक भारत में 2021 की सर्दी तक प्रतिदिन ऊंची छलांग का अनुमान है.भारत में प्रतिदन 2.87 लाख कोरोना के नए मामले सामने आने की आशंका जताई है.

भारत में 2021 की सर्दी तक कोरोना संक्रमण का मामला प्रतिदिन ऊंची छलांग लगा सकता है. एक अध्ययन में चौंकानेवाला दावा किया गया है. मेसाचुसेट्स प्रौद्योगिक संस्थान (MIT) के शोधकर्ताओं ने भारत में कोरोना संक्रमण का प्रतिदिन आंकड़ा 2.87 लाख होने की आशंका जताई है.

MIT के अध्ययन में चौंकानेवाला अनुमान

MIT के तीन शोधकर्ताओं ने बताया कि कोरोना वायरस की वैक्सीन या दवा नहीं होने पर भारत में 2.87 लाख कोरोना के नए मामले सामने आएंगे. इस दौरान अगर इलाज का उचित साधन नहीं पेश किया गया तो दुनिया में प्रतिदिन 24.9 करोड़ कोरोना संक्रमण के नए मामले होने की आशंका है. जबकि मौत का आंकड़ा प्रतिदिन 18 लाख तक जा सकता है. उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित होनेवाले अनुमानित देशों में दस देश शामिल हैं जहां 2021 की सर्दी तक रिकॉर्ड स्तर पर वृद्धि दर्ज की जा सकती है. अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, ईरान, नाइजेरिया, तुर्की, फ्रांस और जर्मनी समेत लिस्ट में भारत भी शामिल है.

कोरोना संक्रमण मामले का लगाया अनुमान

शोधकर्ताओं ने अलग-अलग देशों के अनुमानित आंकड़ों को पेश किया है जहां 2021 की सर्दी में कोरोना वायरस के ज्यादा मामले सामने आने की आशंका है. उनके मुताबिक अमेरिका में प्रतिदिन 95 हजार की उछाल देखी जाएगी. दक्षिण अफ्रीका में 21 हजार प्रतिदिन, ईरान में 17 हजार प्रतिदिन, इंडोनेशिया में 13 हजार प्रतिदिन कोरोना के नए मामले उजागर हो सकते हैं. उन्होंने ये भी बताया कि संक्रमण की दर 12 गुणा अधिक रहने का अनुमान है. उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी पर सभी देशों के लिए अनुमान लगाने का मॉडल बनाया है. जिसका उन्होंने SEIR (Susceptible, Exposed, Infectious, Recovered) नाम दिया.

कोरोना के प्रति गंभीर रहने की बताई जरूरत

उन्होंने बताया कि ये गणितीय मानक मॉडल है जिसका इस्तेमाल महामारी रोग विशेषज्ञ करते हैं. उन्होंने ये भी बताया कि उनका ये शोध 84 देशों के अध्ययन पर आधारित है, जिसमें दुनिया के 4.75 अरब लोगों को शामिल किया गया है. शोधकर्ताओं ने बताया कि कोरोना संक्रमण हर देश की परिस्थितियों के मद्देनजर अलग-अलग है. उन्होंने अपने मॉडल में जांच की मौजूदा गति, सरकारी नीतियों और आम लोगों का कोविड-19 के प्रति रवैये पर जोर दिया है. उन्होंने महामारी को काबू में करने के लिए हर देश को चौकन्ना रहने की जरूरत बताई. उनके चेताया कि कोरोना जंग से लड़ने के लिए की गई आधी-अधूरी तैयारी ज्यादा जिंदगी के लिए मुसीबत बन सकती है.

कोरोना पॉजिटिव ब्राजील के राष्ट्रपति के खिलाफ होगा मुकदमा, पत्रकारों को खतरे में डालने का आरोप

पाकिस्तान में कोरोना के मामले 2.39 लाख के पार, PM इमरान ने विश्व समुदाय से मांगी मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget