एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में कोरोना के मामले 2.39 लाख के पार, PM इमरान ने विश्व समुदाय से मांगी मदद

पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बुधवार को बढ़कर 2,39,225 हो गए जबकि अब तक इस महामारी से देश में 4,945 लोग जान गंवा चुके हैं.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में कोरोना के कारण जान गंवाने वाले लोगों का आंकड़ा पांच हजार के करीब पहुंचने पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को विश्व समुदाय से मदद मांगी है. इमरान खान ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए विश्व समुदाय से अपनी रणनीति शेयर करने का अनुरोध किया है. अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के एक डिजिटल शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि विचारों के नियमित आदान-प्रदान से श्रमिकों पर कोरोना वायरस के प्रभाव को हल्का करने में मदद मिलेगी.

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया टीके के लिए प्रार्थना कर रही है लेकिन इस बीच 'अनिश्चितता बरकरार' है और श्रमिकों की सुरक्षा के लिए देशों को एक संयुक्त रणनीति अपनाने की जरूरत है. लघु और मध्यम उद्योग सबसे जोखिम में हैं और वही सबसे ज्यादा श्रमिकों को रोजगार भी देते हैं. उन्होंने कहा कि देशों को गरीब मजदूरों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण रुख रखना चाहिए.

इमरान ने पाकिस्तान द्वारा वायरस से संक्रमित लोगों की मदद के लिए उठाए गए कदमों का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा, “जब हम लॉकडाउन लागू करते हैं, कमजोर वर्ग, श्रमिक बेरोजगार हो जाते हैं और परिवार को पालने के लिए उनके पास कोई जरिया नहीं होता. तब हम ‘स्मार्ट लॉकडाउन’ रणनीति लेकर आए.” खान का कहना है कि उनकी सरकार ने गरीब लोगों को सीधे रकम भी उपलब्ध कराई है.

पाकिस्तान के सिंध में सबसे ज्यादा मामले इसबीच पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बुधवार को बढ़कर 2,39,225 हो गए जबकि अब तक इस महामारी से देश में 4,945 लोग जान गंवा चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि लोगों के ठीक होने की स्थिति में भी सुधार हो रहा है और अब तक 1,40,965 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं.

आंकड़ों के अनुसार अब तक सर्वाधिक 99,362 मामले सिंध में सामने आए हैं. इसके बाद पंजाब में 83,559, ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में 28,681, इस्लामाबाद में 13,659, बलूचिस्तान में 10,919, गिलगित-बाल्तिस्तान में 1,595 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में 1,419 मामले सामने आए हैं. अधिकारियों ने बताया कि अब तक देश में 14,67,104 लोगों की कोविड-19 जांच की गई है, जिनमें से 21,951 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई है.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget