एक्सप्लोरर

India-Hong Kong Visit: भारत से हांगकांग जा रहे हैं तो पढ़ लीजिए ये एडवाइजरी, प्री-अराइवल रजिस्ट्रेशन हो गया जरूरी

India To Hong Kong Visit: भारत से हांगकांग की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भारतीय दूतावास ने कुछ जरूरी कागजों के साथ-साथ नई प्रक्रिया के बारे में जानकारी शेयर की है.

Pre-Arrival Registration: भारत से हांगकांग की यात्रा कर रहे लोगों के लिए हांगकांग में भारत के महावाणिज्य दूतावास की ओर से एक एडवाइजरी जारी की गई है. ये एडवाइजरी उन लोगों के लिए है जो 14 दिनों से कम अवधि के लिए हांगकांग जाने की योजना बना रहे हैं. एडवाइजरी के मुताबिक, नागरिकों को ऑनलाइन प्री-अराइवल रजिस्ट्रेशन (पीएआर) के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा.

इस बात की जानकारी भारत के महावाणिज्य दूतावास ने सोश मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी. इसमें एक बयान में कहा गया, “14 दिनों से अधिक नहीं रहने के लिए हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र (एचकेएसएआर) की यात्रा करने की योजना बना रहे भारतीय नागरिकों को ऑनलाइन आगमन पूर्व पंजीकरण (पीएआर) के लिए आवेदन करना आवश्यक है.”

एक पीएआर कितने दिनों के लिए वैलिड

अगर प्री-अराइवल रजिस्ट्रेशन सक्सेसफुल हो जाता है तो वो 6 महीने की अवधि और कई यात्राओं के लिए वैध होता है. बयान में कहा गया, "पीएआर में दी गई जानकारी पासपोर्ट में दी गई जानकारी से बिल्कुल मेल खानी चाहिए." साथ ही पैसेंजर्स को ए4 साइज व्हाइट पेपर पर स्केसफुल पीएआर का प्रिंटआउट भी साथ ले जाना होगा.

और क्या-क्या डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी?

इन सब के अलावा, भारतीय यात्रियों के पास कम से कम 6 महीने की पासपोर्ट वैधता, कनफर्म रिटर्न या ऑनवार्ड टिकट, कनफर्म होटल बुकिंग, यात्रा के वास्तविक उद्देश्य का प्रमाण और पर्याप्त वित्तीय प्रावधानों का प्रमाण भी साथ होना चाहिए. दूतावास ने यह भी बताया कि पीएआर रखना पंजीकरणकर्ता के हांगकांग में सफल प्रवेश की गारंटी नहीं है और उपर्युक्त आवश्यकताओं का पालन करने की आवश्यकता है.

दूतावास के बयान में कहा गया, “कृपया ध्यान दें कि वैलिड पीएआर रखना पंजीकरणकर्ता की हांगकांग में सफल एंट्री की गारंटी नहीं है. ऐसे कई उदाहरण सामने आए हैं जब ऊपर बताए गए आवश्यक कागजात नहीं होने पर हांगकांग इमीग्रेशन ने लैंड करने की अनुमति नहीं दी. इसलिए, भारत का महावाणिज्य दूतावास हांगकांग जाने वाले भारतीय नागरिकों से इस संबंध में एचकेएसएआर सरकार के नियमों का पालन करने का आग्रह करता है, ताकि खुद को किसी भी असुविधा की संभावना कम से कम हो.”

ये भी पढ़ें: हांगकांग में पास हुआ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून, सरकार के खिलाफ असहमति जताने पर मिलेंगे कठोर दंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget