एक्सप्लोरर

S Jaishankar Visit Guyana: गुयाना को किस तरीके से मदद पहुंचा रहा है भारत? आखिर क्या देखकर प्रभावित हुए विदेश मंत्री जयशंकर

S Jaishankar: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुयाना के लोक निर्माण मंत्री देवदत इंदर के साथ ईस्ट बैंक-ईस्ट कोस्ट रोड लिंकेज प्रोजेक्ट स्थल का दौरा किया और श्रमिकों और वरिष्ठ कर्मचारियों के साथ बातचीत की.

S Jaishankar Visit Guyana: भारत (India) के विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने गुयाना के प्रधानमंत्री मार्क फिलिप्स (Mark phillips) से मुलाकात की और इस दक्षिण अमेरिकी देश की विकास यात्रा में भारत के साझेदार बनने का निश्चय व्यक्त किया. दोनों नेताओं ने शनिवार (22 अप्रैल) को हुई बैठक में ऊर्जा, आपदा प्रबंधन और रक्षा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की. जयशंकर ने ट्वीट किया कि उन्हें यहां प्रधानमंत्री फिलिप्स और अन्य नेताओं से मिलकर खुशी हुई.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्विटर पर लिखा कि (हमने) ऊर्जा, आपदा प्रबंधन और इसे जुड़ी तैयारी रक्षा सहयोग पर चर्चा की. भारत गुयाना की विकास की यात्रा में उसका साझेदार बनेगा. जयशंकर ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि ग्लोबल लेवल पर बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में भारत के तरफ से मुहैया कराई जा रही सुविधाएं बढ़ रही हैं.

ईस्ट बैंक-ईस्ट कोस्ट रोड लिंकेज प्रोजेक्ट स्थल का दौरा
विदेश मंत्री ने ट्वीट में बताया कि उन्होंने गुयाना के लोक निर्माण मंत्री देवदत इंदर के साथ ईस्ट बैंक-ईस्ट कोस्ट रोड लिंकेज (East Bank-East Coast Road Linkage) प्रोजेक्ट स्थल का दौरा किया और श्रमिकों और वरिष्ठ कर्मचारियों के साथ बातचीत की. उन्होंने कहा कि मैं उनके जोश से प्रभावित हुआ.

इससे पहले जयशंकर ने शनिवार को गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली और उपराष्ट्रपति भरत जगदेव से भेंट की. उन्होंने गुयाना के अपने समकक्ष ह्यू टॉड के साथ पांचवीं भारत-गुयाना संयुक्त समिति बैठक की सह-अध्यक्षता भी की. इस बैठक में कृषि, रक्षा सहयोग और बुनियादी ढांचा विकास जैसे विषयों पर चर्चा की गई.

भारतीय मूल के क्रिकेटरों से भी की मुलाकात
भारत के विदेश मंत्री ने ट्वीट किया कि दक्षिण अमेरिकी देश में उनकी उपस्थिति का मकसद हाल में राष्ट्रपति अली और उपराष्ट्रपति जगदेव की यात्राओं से बनी बातों को आगे ले जाना है. मजबूत आर्थिक स्थिति हमारी साझेदारी को एक नए स्तर पर ले जाने में साझा मूल्यों के लिए पूरक होगी. उन्होंने ऊर्जा, स्वास्थ्य और फार्मा, विकास साझेदारी और क्षमता निर्माण, कृषि, नवाचार, प्रौद्योगिकी और रक्षा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में दोनों देशों के संबंधों को रेखांकित किया.

गुयाना के राष्ट्रपति अली और प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने पर सहमति जताई थी. विदेश मंत्री ने भारत-गुयाना मूल के क्रिकेटर रामनरेश सरवन (Ramnaresh Sarwan) और क्रिकेटर स्टीवन जैकब्स (steven jacobs) से भी मुलाकात की.

ये भी पढ़ें:Pravasi Bharatiya Sammelan: गुयाना-सूरीनाम के राष्ट्रपति प्रवासी दिवस सम्मेलन में भाग लेने को पहुंचे भारत, PM मोदी से होगी मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम के हरे-नीले पानी ने कैसे ली 15 भारतीयों की जान? चश्मदीदों ने क्या बताया? जानिए इनसाइड स्टोरी
वियतनाम के हरे-नीले पानी ने कैसे ली 15 भारतीयों की जान? चश्मदीदों ने क्या बताया? जानिए इनसाइड स्टोरी
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget