एक्सप्लोरर

India China Border Dispute: अमेरिकी सांसद कॉर्निन ने कहा- चीन भारत के साथ 'सीमा युद्ध' कर रहा है

India China Border Dispute News: अमेरिकी सांसद कॉर्निन ने कहा है कि चीन भारत के साथ 'सीमा युद्ध' कर रहा है. बता दें कि कॉर्निन 'इंडिया कॉकस' के सह-अध्यक्ष भी हैं.

American MP On India China Border: अमेरिका के एक शीर्ष सांसद ने कहा है कि चीन भारत के साथ 'सीमा युद्ध' कर रहा है, साथ ही वह अपने पड़ोसियों के लिए भी गंभीर खतरा पेश कर रहा है. रिपब्लिकन पार्टी से सांसद जॉन कॉर्निन ने भारत और दक्षिण पूर्व एशिया की अपनी यात्रा का ब्योरा साझा करते हुए अमेरिकी संसद के समक्ष यह बात कही. इस यात्रा का मकसद उस क्षेत्र के देशों के समक्ष चुनौतियों के बारे में सही मालुमात एकत्र करना था. सांसद जॉन कॉर्निन और उनके सहयोगी चीन द्वारा पेश की जा रही चुनौतियों के संबंध में प्रत्यक्ष जानकारी हासिल करने के लिए भारत और दक्षिण पूर्व एशिया की यात्रा पर गए थे और वे यात्रा पूरी करके हाल में लौटे हैं. कॉर्निन 'इंडिया कॉकस' के सह-अध्यक्ष भी हैं.

कॉर्निन ने मंगलवार को सांसदों से कहा, ''सबसे अधिक और गंभीर खतरा उन देशों के लिए है, जो चीन की सीमा के निकट हैं.'' उन्होंने कहा,  ''क्षेत्र में खतरों और चुनौतियों के बारे में सही से समझने के लिए पिछले सप्ताह मुझे कांग्रेस के एक प्रतिनिधि दल की दक्षिणपूर्व एशिया की यात्रा की अगुवाई करने का मौका मिला. चीन अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में नौवहन की स्वतंत्रता को खतरा पैदा कर रहा है, साथ ही अपने लोगों के मानवाधिकारों के घोर उल्लंघन का दोषी है, खासतौर पर अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय उइगर का. वह भारत के साथ सीमा युद्ध कर रहा है साथ ही वह रिपब्लिक ऑफ चाइना जिसे ताइवान के नाम से जानते हैं, उस पर हमले की धमकी दे रहा है.''

कॉर्निन ने कहा कि उन्होंने भारत की यात्रा की जहां ''चीन की ओर से पेश खतरों तथा अन्य साझा प्राथमिकताओं पर बातचीत करने के लिए प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी और मंत्रिमंडल के अधिकारियों से मुलाकात की.'' अमेरिकी सांसद ने कहा कि यात्रा के दौरान चर्चा का एक अहम मुद्दा ताइवान पर चीन के हमले की आशंका से जुड़ा था.

Joe Biden Xi Jinping Meeting: जब बाइडन के साथ बैठक में शी जिनपिंग बोले- 'जो भी आग से खेलेगा, वह जल जाएगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
'नीरव मोदी को...', ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के बयान ने चौंकाया
'नीरव मोदी को...', ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के बयान ने चौंकाया
तुर्किए को F-35 देगा अमेरिका, नेतन्याहू हुए गुस्सा तो ट्रंप बोले- 'कोई भी बाहरी...'
तुर्किए को F-35 देगा अमेरिका, नेतन्याहू हुए गुस्सा तो ट्रंप बोले- 'कोई भी बाहरी...'
'कुछ अच्छा होगा, नहीं तो हम...' ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी
'कुछ अच्छा होगा, नहीं तो हम...' ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget