एक्सप्लोरर

भारत-चीन मिलकर कर रहे फेंटानिल की तस्करी, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा!..

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की वार्षिक खतरे का मूल्यांकन (ATA) रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन और भारत अवैध फेंटानिल उत्पादन में तस्करी करने वाले अपराधी संगठनों को रसायन और उपकरण सप्लाई कर रहे हैं.

अमेरिकी सीनेट में हाल ही में एक नया विधेयक पेश किया गया है, जिसमें फेंटानिल ड्रग के खतरे से निपटने के उपायों बताए गए हैं. इस देश में फेंटानिल और अन्य सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी की समस्या इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि अब इसे बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य आपदा माना जा रहा है.

इस बीच अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट ने एक नई सनसनीखेज जानकारी दी है, जिसने दुनियाभर के ध्यान को अपनी तरफ खींच लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, चीन और भारत दोनों मिलकर फेंटानिल जैसी घातक दवाओं के उत्पादन के लिए जरूरी कच्चे माल की सप्लाई कर रहे हैं. 

रिपोर्ट में क्या है दावा 

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की वार्षिक खतरे का मूल्यांकन (ATA) रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि चीन और भारत दोनों ही अवैध फेंटानिल उत्पादन में तस्करी करने वाले अपराधी संगठनों को रसायन और उपकरण सप्लाई कर रहे हैं.

पिछले कुछ सालों में फेंटानिल से जुड़े मामले अमेरिका में तेजी से बढ़े हैं और इसका असर जानलेवा साबित हो रहा है. रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि 2024 तक इस तस्करी के कारण 52,000 से ज्यादा अमेरिकी नागरिकों की मौत हो चुकी है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, 'चीन और मेक्सिको से अमेरिका में फेंटानिल ड्रग की तस्करी पहले से ही होती रही है लेकिन भारत का नाम इस लिस्ट में पहली बार टॉप पर आया है. यह पहली बार है जब अमेरिका ने भारत को चीन के समान स्तर पर रखा है. पिछले साल तक भारत का नाम इस तस्करी में काफी पीछे था.' यह रिपोर्ट तब आई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेंटानिल तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का वादा किया था. 

क्या है फेंटानिल और क्यों है खतरनाक 

फेंटानिल एक सिंथेटिक ओपियोइड है, जिसे मुख्य रूप से गंभीर दर्द के इलाज के लिए मेडिकल क्षेत्र में प्रयोग किया जाता है. यह मॉर्फिन से लगभग 100 गुना ज्यादा शक्तिशाली होता है और इसका इस्तेमाल केवल डॉक्टर की निगरानी में ही किया जाता है. हालांकि, जब इसका इस्तेमाल गैर-कानूनी तरीके से किया जाता है, तो यह अत्यधिक खतरनाक साबित हो सकता है. 

यह ड्रग तस्करी के जरिए अवैध रूप से बेची जाती है, और इसके अत्यधिक सेवन से ओवरडोज के मामले बढ़ गए हैं. फेंटानिल का सेवन शरीर को बहुत जल्दी प्रभावित करता है, जिससे सांस रुकने या दिल का दौरा पड़ने जैसी जानलेवा स्थितियां हो सकती हैं. इसके ज्यादा नशे की लत के कारण लोग इसका सेवन बढ़ा देते हैं, जिससे उनकी जान का खतरा और भी बढ़ जाता है. यही कारण है कि यह ड्रग दुनिया भर में एक बड़ी स्वास्थ्य आपदा बन चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget