एक्सप्लोरर

भारत-ब्राजील के बीच कई बड़े मुद्दों पर समझौता, प्रधानमंत्री मोदी ने UPI को लेकर किया बड़ा खुलासा

PM Modi India Brazil: भारत और ब्राजील के बीच ऊर्जा से लेकर पर्यावरण तक कई जरूरी मसलों को लेकर समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं. पीएम मोदी ने बताया कि भारत और ब्राजील कैसे साथ काम करेंगे.

PM Modi India Brazil: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील दौरे पर हैं. इस दौरान भारत और ब्राजील ने कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किया. पीएम मोदी ने बताया कि भारत और ब्राजील यूपीआई पर साथ मिलकर काम कर रहे हैं. ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने पीएम मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस' से सम्मानित किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''रियो और ब्राजीलिया में गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए मेरे मित्र राष्ट्रपति लूला का आभार व्यक्त करता हूँ. आज मुझे ब्राजील का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान मिलना, मेरे लिए ही नहीं देश भर के लिए अत्यंत भावुक और गर्व का पल है. इसके लिए मैं ब्राजील सरकार और ब्राजील के लोगों का हृदय से आभारी हूं.''

किस-किस क्षेत्र में भारत-ब्राजील करेंगे एक-दूसरे का सहयोग

उन्होंने भारत-ब्राजील के समझौते पर कहा, ''हमारे संबंधों को मजबूत करने में राष्ट्रपति लूला की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. आज की चर्चाओं में हमने हर क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने की बात की. हमने आने वाले पाँच सालों में द्विपक्षीय व्यापार को बीस बिलियन डॉलर ले जाने का लक्ष्य है. ऊर्जा के क्षेत्रों हमारा सहयोग लगातार बढ़ रहा है. पर्यावरण और स्वच्छ एनर्जी हमारी प्राथमिकता है.''

UPI को लेकर क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''ब्राजील में UPI को लेकर भी दोनों पक्ष मिलकर काम कर रहे हैं. कृषि और पशुपालन क्षेत्र में हमारा सहयोग दशकों पुराना है. अब हम कृषि रिसर्च पर मिलकर काम करेंगे. स्वास्थ्य के क्षेत्र में हम सहयोग बढ़ा रहे हैं. हमने आयुर्वेद के विस्तार पर बल दिया.''

अमेरिका के टैरिफ पर क्या बोले ब्राजील के राष्ट्रपति

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने कहा, ''रक्षाबंधन का त्योहार भारत और ब्राजील के संबंधों को और मजबूत बनाए. भारत और ब्राजील शांति के प्रतीक हैं. इस युग में युद्ध की जरूरत नहीं है. हम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सदस्यता चाहते हैं. अमेरिका ब्रिक्स पर और चार्ज बढ़ाने वाला है. हमें किसी भी तरह का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं है, चाहे कोई भी हो. संप्रभुता रहनी चाहिए.''

साल 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. संसद भवन, भारतीय राजनीति, विदेश नीति और ग्राउंड रिपोर्ट पर फोकस. उत्तर प्रदेश की सियासत पर पैनी नज़र रखते हैं. इजराइल-ईरान युद्ध, इजराइल-हमास युद्ध, चीन-ताइवान तनाव, तुर्किए भूकंप ग्राउंड ज़ीरो से कवर चुके हैं. इजराइल वॉर डायरी पुस्तक के लेखक भी हैं. यूपी विधानसभा चुनाव 2027 पर यूपी चुनाव का विशाल विश्लेषण नाम से एक विशेष कार्यक्रम भी होस्ट करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget