एक्सप्लोरर

India- Portugal: भारत और पुर्तगाल ने की द्विपक्षीय वार्ता, मजदूर प्रवासियों की सुविधाओं पर जोर

India Portugal On Labour Migration: भारत और पुर्तगाल के बीच माइग्रेशन को लेकर द्विपक्षीय बातचीत हुई है. इसमें दोनों पक्षों ने माइग्रेशन को लेकर मजदूर प्रवासियों की सुविधाओं पर जोर दिया है.

Labour Mobility Agreement: हाल ही में भारत और पुर्तगाल के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई है. इस बातचीत में मजदूर प्रवासियों की सुविधाओं पर जोर दिया गया है. प्रवासन के लिए अतंरराष्ट्रीय संगठन ने भारत सरकार और पुतर्गाली प्रतिनिधिमंडल के बीच एक महत्वपूर्ण सुविधा दी है. दोनों पक्षों ने अंतरराष्ट्रीय प्रवास को सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया.

प्रवासन के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन (IOM-UN प्रवासन) और पुर्तगाल और भारत के राष्ट्रीय कार्यालयों से आयोजित की गई चर्चा, 29 नवंबर को हुई, जिसमें एक पुर्तगाली प्रतिनिधिमंडल की भागीदारी देखी गई. इसमें बहुत से सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के भागीदारों के प्रतिनिधि शामिल थे. इस मामले पर विदेश मंत्रालय में प्रवासी भारतीय मामले-1 के संयुक्त सचिव अनुराग भूषण ने कहा है कि भारत लंबे समय से प्रोफेशनल्स, स्टूडेंट्स की अंतरराष्ट्रीय गतिशीलता का पेशेवर खिलाड़ी रहा है.

भारत से मांग ज्यादा

इसके साथ ही भारत अत्यधिक कुशल श्रमिकों के लिए सबसे ज्यादा मांग वाले देशों में से भी एक रहा है. ग्लोबल लेबर मार्केट में बढ़ रही विशेषज्ञता का मतलब ये है कि नई अर्थव्यवस्था के भीतर नए उद्योग और सर्विस एक्टिविटीज उभरती हैं. इसलिए खुले श्रम बाजार में अत्याधुनिक क्षेत्रों के विकास और विस्तार की अनुमति देने के लिए जल्दी और कुशलता से स्किल डेवलेपमेंट की जरूरत होगी.

सुरक्षा है महत्वपूर्ण

इसके अलावा इस द्विपक्षीय वार्ता पर आईओएम इंडिया के कार्यालय प्रमुख संजय अवस्थी ने कहा है कि भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए सुरक्षा और व्यवस्थित नियमित प्रवास सुनिश्चित करना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. IOM प्रवासियों और समाज के हित में नीतियों और कार्यक्रमों के विकास को सुविधाजनक बनाने, प्रवासियों और उनके परिवारों को प्रभावी सुरक्षा और सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पुर्तगाल में भारतीय नागरिकों की आबादी फिलहाल करीब 30,251 है. वे मुख्य रूप से पंजाब (विशेष रूप से चंडीगढ़, अमृतसर और जालंधर) से हैं. भारत के अधिकांश प्रवासी श्रमिक मुख्य रूप से कृषि क्षेत्र में लगे हुए हैं.

ये भी पढ़ें: UK Visa: यूके में भारतीय मूल की गृहमंत्री सुएला बोलीं- वीजा खत्म होने पर भी ब्रिटेन में रुकते हैं भारतीय, इंडिया ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
US-Iran War News LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक
LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget