एक्सप्लोरर

भारत और बांग्लादेश ने तनाव के बीच ले लिया बड़ा फैसला, एक-दूसरे देशों के...

India Bangladesh Rift: मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि हाल के महीनों में कई भारतीय मछुआरों को बांग्लादेशी अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किया गया था.

India Bangladesh Rift: भारत ने गुरुवार को 90 बांग्लादेशी मछुआरों को रिहा करने का फैसला लिया. विदेश मंत्रालय की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि भारत ने 90 बांग्लादेशी मछुआरों को रिहा करने का फैसला लिया है. यह कदम भारत और बांग्लादेश के बीच मछुआरों की आपसी रिहाई और प्रत्यर्पण प्रक्रिया का हिस्सा है.

मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि हाल के महीनों में कई भारतीय मछुआरों को बांग्लादेशी अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किया गया था, जब वह गलती से अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा को पार कर बांग्लादेशी जलक्षेत्र में चले गए थे. इसी तरह, कई बांग्लादेशी मछुआरों को भी भारतीय अधिकारियों द्वारा इसी कारण गिरफ्तार किया गया है. भारत सरकार भारतीय मछुआरों की सुरक्षा, कल्याण और भलाई को सर्वोच्च महत्व देती है और इस संबंध में सरकार ने बांग्लादेशी हिरासत से भारतीय मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की है.

विज्ञप्ति में आगे बताया गया कि गुरुवार को 95 भारतीय मछुआरों को बांग्लादेशी अधिकारियों द्वारा बांग्लादेश कोस्ट गार्ड को सौंप दिया गया है, जो 5 जनवरी 2025 को भारतीय कोस्ट गार्ड को सौंपेंगे. इसी दिन, 90 बांग्लादेशी मछुआरों को भी एक आपसी रिहाई और प्रत्यर्पण अभियान के तहत समुद्र में भारतीय और बांग्लादेशी कोस्ट गार्ड अधिकारियों द्वारा रिहा किया जाएगा.

मछुआरों और उनके जहाजों के पारस्परिक आदान-प्रदान को दोनों पक्षों के मछली पकड़ने वाले समुदायों की मुख्य रूप से मानवीय और आजीविका संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है.

बांग्लादेश ने बदला 'इतिहास'

बांग्लादेश में नयी पाठ्यपुस्तकें पेश की गई हैं, जिनमें बताया गया है कि जियाउर रहमान ने 1971 में देश की आजादी की घोषणा की थी जबकि अब तक की पुस्तकों में इसका श्रेय बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान को दिया जाता रहा है. मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है.

‘डेली स्टार’ समाचार पत्र की खबर में कहा गया है कि प्राथमिक और माध्यमिक छात्रों की नयी पाठ्यपुस्तकों में कई बदलाव किए गए हैं. पाठ्यपुस्तकों में मुजीबुर्रहमान के लिए 'राष्ट्रपिता' की उपाधि भी हटा दी गई है.

खबर में राष्ट्रीय पाठ्यक्रम एवं पाठ्यपुस्तक बोर्ड के अध्यक्ष प्रोफेसर ए.के.एम. रियाजुल हसन के हवाले से कहा गया है कि शैक्षणिक वर्ष 2025 के लिए नयी पाठ्यपुस्तकों में उल्लेख होगा कि “26 मार्च 1971 को जियाउर रहमान ने बांग्लादेश की स्वतंत्रता की घोषणा की थी और 27 मार्च को उन्होंने बंगबंधु की ओर से स्वतंत्रता का एक और ऐलान किया.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel US Iran War Live: अमेरिका के FBI डायरेक्टर काश पटेल की Email आईडी हैक, ईरान को लेकर US-इजरायल के बीच बढ़ी तकरार
Live: यूएस के FBI डायरेक्टर काश पटेल की Email आईडी हैक, ईरान को लेकर US-इजरायल के बीच बढ़ी तकरार
मिडिल ईस्ट संकट पर एक्शन में सरकार, इंटर मिनिस्ट्रियल ग्रुप का गठन, राजनाथ सिंह बने अध्यक्ष
मिडिल ईस्ट संकट पर एक्शन में सरकार, इंटर मिनिस्ट्रियल ग्रुप का गठन, राजनाथ सिंह बने अध्यक्ष
Petrol Crisis: ईरान युद्ध के बीच 4 लीटर पेट्रोल की जमाखोरी, कोर्ट ने भेज दिया जेल, जुर्माना भी लगाया
ईरान युद्ध के बीच 4 लीटर पेट्रोल की जमाखोरी, कोर्ट ने भेज दिया जेल, जुर्माना भी लगाया
जंग के बीच ईरान ने चीन को दिया बड़ा झटका, होर्मुज स्ट्रेट से लौटाए बीजिंग के दो जहाज, IRGC बोला- बंद है रास्ता
जंग के बीच ईरान ने चीन को दिया बड़ा झटका, होर्मुज स्ट्रेट से लौटाए बीजिंग के दो जहाज, IRGC बोला- बंद है रास्ता

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?
Sandeep Chaudhary: वोट लिया, अब महंगा तेल दिया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | PM Modi | Trump
Iran Israel War: US युद्ध में ऐसा फंसा..निकलना मुश्किल! | Donald Trump | Netanyahu | Breaking
Chitra Tripathi: इजरायल-अमेरिका का सरेंडर? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
MLC से इस्तीफा देने के बाद भी अगले 6 महीने तक CM रह सकते हैं नीतीश कुमार, आखिर कैसे?
MLC से इस्तीफा देने के बाद भी अगले 6 महीने तक CM रह सकते हैं नीतीश कुमार, आखिर कैसे?
Israel US Iran War Live: अमेरिका के FBI डायरेक्टर काश पटेल की Email आईडी हैक, ईरान को लेकर US-इजरायल के बीच बढ़ी तकरार
Live: यूएस के FBI डायरेक्टर काश पटेल की Email आईडी हैक, ईरान को लेकर US-इजरायल के बीच बढ़ी तकरार
Dhurandhar 2 OTT Release: क्या 'धुरंधर 2' हो गई है OTT पर रिलीज? जानें कब और कहां देखें
Dhurandhar 2 OTT Release: क्या 'धुरंधर 2' हो गई है OTT पर रिलीज? जानें कब और कहां देखें
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल 
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Viral Video: तवे पर 8 चपाती और उस पर थूकने लगा हलवाई, वीडियो देख यूजर्स बोले- 'देसी घी' डाल रहा है भाई
तवे पर 8 चपाती और उस पर थूकने लगा हलवाई, वीडियो देख यूजर्स बोले- 'देसी घी' डाल रहा है भाई
Weight Loss Drugs In India: बिना जिम-डाइट वजन घटाने वाली दवाओं का काला सच, एक्सपर्ट्स ने बताया क्यों हैं ये खतरनाक!
बिना जिम-डाइट वजन घटाने वाली दवाओं का काला सच, एक्सपर्ट्स ने बताया क्यों हैं ये खतरनाक!
Embed widget