एक्सप्लोरर

Pakistan: पाकिस्तान के सामने नई मुसीबत, ब्लूचिस्तान में महामारी के बीच इंजेक्शन और दवा की किल्लत

Balochistan: बलूचिस्तान के कलात जिले में लीशमैनिया महामारी ने अपने पांव पसार लिया है. मरीजों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है. स्थानीय अस्पतालों में रखी दवा और इंजेक्शन की आपूर्ति कम हो गई है.

Pakistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान के एक जिले में फैली लीशमैनिया महामारी नियंत्रण से बाहर हो गई है. आलम ये है कि दवाइयां कम पड़ गई हैं. मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने से व्यवस्था चरमरा गई है. स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि अस्पतालों में दवाइयों और इंजेक्शन की डिमांड पूरी नहीं हुई तो स्थति बदतर हो जाएगी.

कलात जिले के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नसरुल्लाह के अनुसार, अभी तक लीशमैनिया के 600 से अधिक रोगी पंजीकृत किए गए हैं. उन्होंने आगे कहा कि चूंकि प्रभावित व्यक्तियों की संख्या काफी अधिक है, इसलिए सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली चिकित्सा आपूर्ति की मात्रा अपर्याप्त है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग और सरकार से गुहार लगाई है लेकिन कोई जवाब नहीं मिला है. 

बाढ़ के कारण फैली महामारी 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बलूचिस्तान के कलात जिले में लीशमैनिया महामारी ने अपने पांव पसार लिया है. मरीजों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है. स्थानीय अस्पतालों में रखी दवा और इंजेक्शन की आपूर्ति कम हो गई है. नसरुल्लाह ने आगे कहा कि यदि समय पर इस बीमारी पर काबू नहीं पाया गया तो यह अन्य क्षेत्रों को भी प्रभावित करेगी, जिससे स्थिति और दयनीय हो सकती है. एक्सपर्ट के मुताबिक पिछले साल आई बाढ़ के कारण यह बीमारी तेजी से फ़ैल गई. सरकार बाढ़ के बाद की स्थिति का पहले से अंदाजा नहीं लगा पाने के बाद अब बैकफुट पर है. 

मदद मांग रहा है पाकिस्तान

बता दें कि आर्थिक तंगी से जूझ रहा पाकिस्तान डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से मदद मांग रहा है. इससे पहले भी खबर आई थी कि पाकिस्तान में लोगों को अब जरूरी दवाएं भी नहीं मिल पा रही हैं. देश में दवाओं की किल्लत के बीच उनकी तस्करी और नकली दवाओं का बाजार भी गर्म हो गया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दवा कंपनियों की मांग थी कि 100 से अधिक दवाओं की कीमतों को बढ़ाया जाए जिससे वो विदेशों से दवा आयात जारी रख सकें. जिसपर पाकिस्तान सरकार आनाकानी कर रही थी और देश में जरुरी दवाइयों की कमी हो गई. 

ये भी पढ़ें: US Poop Donor: इंसानी मल देनें पर ये कंपनी दे रही है करोड़ों रुपये, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज

Embed widget