एक्सप्लोरर

एतिहासिक: चीन से महज़ 60 किलोमीटर दूर सिक्किम में उतरा पहला भारतीय विमान

भारत 2017 में डोकलाम गतिरोध के बाद से चीन के साथ लगती करीब चार हजार किलोमीटर की सीमा पर बुनियादी ढांचे में तेजी ला रहा है. आपको बता दें कि इस विवाद की वजह से भारत-चीन के बीच बड़े विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी. हालांकि, 72 दिनों तक चला ये विवाद अंत में बातचीत से सुलझ गया.

नयी दिल्ली: भारतीय वायु सेना का परिवहन विमान एएन-32 पहली बार सिक्किम के पाक्योंग हवाई अड्डे पर सफलतापूर्वक उतरा. यह देश के सबसे ऊंचे हवाई अड्डों में से एक है. सैन्य विमान बुधवार को हवाई अड्डे पर उतरा जो भारत-चीन सीमा से करीब 60 किलोमीटर दूर है. भारतीय वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यहां एएन-32 श्रेणी के विमानों की यह पहली लैंडिंग है.

विंग कमांडर एसके सिंह विमान के चालक दल का नेतृत्व कर रहे थे. पाक्योंग समुद्र तल से 4,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल सितंबर में इसका उद्घाटन किया था. वायुसेना का एक डोर्नियर विमान पिछले साल हवाई अड्डे पर उतरा था.

अधिकारियों ने बताया कि 14 जनवरी को वायुसेना का सी-130 जे विमान पहली बार अरुणाचल प्रदेश के तेजू हवाई क्षेत्र में उतरा था. उन्होंने बताया कि लैंडिंग दिन और रात दोनों समय की गयी. इसका मकसद क्षेत्र में सैनिकों और सामग्री की गतिशीलता को बढ़ाना है.

भारत 2017 में डोकलाम गतिरोध के बाद से चीन के साथ लगती करीब चार हजार किलोमीटर की सीमा पर बुनियादी ढांचे में तेजी ला रहा है. आपको बता दें कि इस विवाद की वजह से भारत-चीन के बीच बड़े विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी. हालांकि, 72 दिनों तक चला ये विवाद अंत में बातचीत से सुलझ गया.

इस विवाद के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच चीन में नदी किनारे स्थित एक शहर वुहान में एक मुलाकात हुई थी. इस मुलाकात से जुड़ी बातों की जानकारी को तो सार्वजनिक नहीं किया गया था. लेकिन विश्लेषकों ने माना कि इस मुलाकात ने दोनों देशों के रिश्तों पर जमीं बर्फ को पिघलाने का काम किया था. बावजूद इसके एतिहासिक तथ्यों के लिहाज़ से एक देश के तौर पर भारत के पास चीन पर भरोसा करने के बहुत कारण नहीं हैं.

ये भी देखें

फटाफट: RSS ने राम मंदिर को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलंबिया में 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, वेनेजुएला समेत कई देशों में हड़कंप
कोलंबिया में 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, वेनेजुएला समेत कई देशों में हड़कंप
शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच भारत को लेकर बांग्लादेश PM का बड़ा बयान
शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच भारत को लेकर बांग्लादेश PM का बड़ा बयान
सुरक्षा कोई चीज नहीं…, सऊदी-पाक-तुर्किए का मक्का पैक्ट, ईरान का US पर तंज
सुरक्षा कोई चीज नहीं…, सऊदी-पाक-तुर्किए का मक्का पैक्ट, ईरान का US पर तंज
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
कोलंबिया में 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, वेनेजुएला समेत कई देशों में हड़कंप
कोलंबिया में 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, वेनेजुएला समेत कई देशों में हड़कंप
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget