एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में जारी अस्थिरता के बीच इमरान ने की यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात, संघर्ष जारी रहने पर जताया ‘गहरा खेद’

प्रधानमंत्री कार्यालय से मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री खान को जेलेंस्की का फोन आया था और दोनों नेताओं ने युद्धग्रस्त पूर्वी यूरोपीय देश में बदलते हालात पर चर्चा की.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से बात की और रूस तथा यूक्रेन के बीच ‘‘सैन्य संघर्ष’’ को स्थायी रूप से खत्म करने एवं इस मुद्दे के कूटनीतिक समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया.

प्रधानमंत्री कार्यालय से मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री खान को जेलेंस्की का फोन आया था और दोनों नेताओं ने युद्धग्रस्त पूर्वी यूरोपीय देश में बदलते हालात पर चर्चा की. इमरान खान ने ‘‘सैन्य संघर्ष जारी रहने पर खेद जताया और संघर्ष को तत्काल खत्म करने तथा संवाद एवं कूटनीति के जरिए समाधान निकालने के समर्थन में पाकिस्तान के सैद्धांतिक रुख को दोहराया.’’

राजनीतिक अस्थिरता के बीच इमरान ने व्यक्त किया आभार 

बातचीत के दौरान खान ने पाकिस्तानी छात्रों और नागरिकों को युद्धग्रस्त देश से सुरक्षित बाहर निकालने में यूक्रेन के अधिकारियों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए भी जेलेंस्की का आभार व्यक्त किया. गौरतलब है कि इमरान का यह बयान पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता के बीच आया है.

पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार को लेकर सियासी उठापठट तेज हो गई है. इमरान खान अपनी सरकार बचाने के लिए जिद पर अड़े हैं.उन्होंने संसद में अविश्वास प्रस्ताव से अपनी सरकार को गिरने से बचाने के लिए बड़ा दांव खेला है.

विपक्ष की बढ़ी मुसीबत

पीएम इमरान खान ने अपने सभी सांसदो को चिट्ठी लिखकर सख्त हिदायत दी है कि उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ का कोई भी सांसद सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग ना करे यहां तक कि PTI के सासदों को मतदान वाले दिन सदन में आने से भी रोका गया है. इमरान खान के इस चाल से विपक्ष के सामने मुसीबत कुछ बढ़ गई है. इमरान आखिरी दम तक अपनी सरकार को बचाने में जुटे हैं तो वही विपक्ष इमरान सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए पूरी कोशिश में है.

Ukraine Russia War: ‘हिरासत में ले सकता है रूस’, जंग के बीच अमेरिका की Russia में रह रहे अपने नागरिकों को चेतावनी 

कोरोना से फिर टेंशन में आई दुनिया, चीन के शंघाई शहर में दो साल बाद लगा सबसे बड़ा कोरोना लॉकडाउन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget