एक्सप्लोरर

खस्ताहाल पाकिस्तान को कर्ज न दे IMF, ऐसा क्यों चाहते हैं पूर्व पीएम इमरान खान, जेल से लिखी चिट्ठी

Imran Khan To IMF: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने आईएमएफ को एक चिट्ठी लिखी हैं, जिसमें देश में हुए आम चुनावों का ऑडिट कराए जाने की बात कही गई है.

Imran Khan Letter To IMF: पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) को एक पत्र लिखा है, जिसमें नकदी संकट से जूझ रहे (Pakistan Economic Crisis) देश के साथ किसी और बेलआउट वार्ता पर विचार करने से पहले कम से कम 30 प्रतिशत राष्ट्रीय और प्रांतीय असेंबली सीटों का ऑडिट सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया. 

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के संस्थापक खान (71) ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि वह वैश्विक ऋणदाता से किसी भी सहायता देने से बचने के लिए कहेंगे, क्योंकि अधिकारियों ने उनकी पार्टी को सत्ता से बाहर रखने के लिए चुनावी नतीजों में धांधली की है.

इमरान के पत्र पर क्या बोले गौहर अली खान?

पार्टी के उनके मनोनीत अध्यक्ष गौहर अली खान (Gohar Ali Khan) ने पार्टी महासचिव उमर अयूब खान के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पत्र की पुष्टि की, लेकिन उन्होंने इसकी विषयवस्तु साझा करने से इनकार कर दिया. पार्टी के एक प्रवक्ता ने यह भी कहा कि पत्र को तब तक मीडिया के साथ साझा नहीं किया जाएगा जब तक कि इसे पार्टी द्वारा मान्यता नहीं मिल जाती.

पाकिस्तान को कर्ज से पहले IMF शर्तें जोड़े

'पीटीआई-भाषा' ने खान के मार्गदर्शन में पार्टी प्रवक्ता रऊफ हसन द्वारा आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा (Kristalina Georgieva) को संबोधित एक पत्र देखा है. पत्र की शुरुआत इस स्पष्टीकरण से होती है कि पार्टी पाकिस्तान को आईएमएफ (Pakistan IMF News) की सुविधा के खिलाफ नहीं है. पत्र में लिखा गया है कि पीटीआई पार्टी आईएमएफ की पाकिस्तान को दी जाने वाली सहायता के रास्ते में अड़चन नहीं डालना चाहती, लेकिन IMF की सहायता के साथ कुछ शर्तें जोड़ी जानी चाहिए. 

ये भी पढ़ें- इमरान खान के दावों को मिला बल, पाकिस्तान में परिणाम जारी करते हुए हुई थी धांधली, वायरल हुई क्लिप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget