एक्सप्लोरर

पाक पीएम इमरान खान ने की मनमोहन सिंह के जल्द ठीक होने की कामना, किया ट्वीट

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है. वे कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. इसी बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक ट्वीट के जरिए उनके जल्द ठीक होने की कामना की है.

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कोरोना वायरस से संक्रमित भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. मनमोहन सिंह फिलहाल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हैं. मनमोहन सिंह (88) को सोमवार को हल्के बुखार के साथ दिल्ली में एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जिसका इस्तेमाल कोविड-19 केन्द्र के रूप में किया जा रहा है. हाल ही में कोरोना वायरस संक्रमण से उबरे खान ने ट्वीट किया, 'भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जल्द कोविड-19 से उबरने की कामना करता हूं.'

पूर्व प्रधानमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ मनमोहन सिंह को बुखार आने के कारण सोमवार शाम करीब 5 बजे एम्स में भर्ती करवाया गया था. उन्हें कोरोना के टीके 'कोवैक्सीन' के दो डोज दिए जा चुके हैं. डॉ. मनमोहन सिंह की उम्र 88 वर्ष है और उन्हें डाइबिटीज भी है. डॉ. सिंह की दो बायपास सर्जरी भी हो चुकी हैं. ऐसे में उन्हें एहतियात के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उनकी पहली सर्जरी साल 1990 में यूनाइटेड किंगडम में हुई थी. 2004 में उनकी एस्कॉर्ट अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी. जबकि 2009 में एम्स में उनकी दूसरी बायपास सर्जरी की गई थी. पिछले साल मई के महीने में भी उन्हें बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. उस वक्त भी कोरोना का प्रकोप अपने चरम पर था.

मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी को लिखा था पत्र
मनमोहन सिंह ने देश में कोविड-19 के हालात से निपटने के लिए रविवार को पांच उपाय सुझाते हुए प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को पत्र लिखा था और इस बात पर जोर दिया था कि महामारी से मुकाबले के लिए टीकाकरण तथा दवाओं की आपूर्ति बढ़ाना महत्वपूर्ण होगा. मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा था कि केवल टीका लगाये जाने की कुल संख्या को नहीं देखना चाहिए बल्कि यह देखा जाना चाहिए कि कितने प्रतिशत आबादी को टीका लग चुका है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा सहित कई बड़े नेताओं ने डॉ मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

ये भी पढ़ें :-

दिल्ली में कोरोना के सभी रिकॉर्ड टूटे, आज आए 28,395 नए मामले, 277 मरीजों की मौत

यूपी में 18 साल से ऊपर के सभी को फ्री लगेगी वैक्सीन, योगी कैबिनेट ने लिया फैसला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने मीडिया पर लगाया बैन? नई गाइडलाइंस जारी, क्या PoK में स्वतंत्र कवरेज रोकना है मकसद
पाकिस्तान ने मीडिया पर लगाया बैन? नई गाइडलाइंस जारी, क्या PoK में स्वतंत्र कवरेज रोकना है मकसद
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget