एक्सप्लोरर

Imran Khan Bail: जमानत खत्म होने पर इमरान खान की हो सकती है गिरफ्तारी, दंगे और देशद्रोह के लगे हैं आरोप

Imran Khan Arrest: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है. उनकी जमानत अवधि खत्म होते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस बात की जानकारी गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह ने दी है.

Rioting In Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री (Former PM Of Pakistan) और पीटीआई के अध्यक्ष (PTI President) इमरान खान (Imran Khan) की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं. पाकिस्तान के गृहमंत्री (Home Minister Of Pakistan) राणा सनाउल्लाह (Rana Sanaullah) ने रविवार को कहा कि जमानत अवधि (Bail Period) खत्म होने के बाद उन्हें गिरफ्तार (Arrest) कर लिया जाएगा. इस्लामाबाद इमरान खान के बानी गाला स्थित घर के बाहर सुरक्षा बलों (Security Forces) की तैनाती कर दी गई है. इमरान खान पर दंगे भड़काने, देशद्रोह, अराजकता फैलाने और सशस्त्र हमलों सहित दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं.

इस्लामाबाद में पीटीआई के दूसरे लंबे मार्च से पहले पेशावर हाईकोर्ट ने 2 जून को इमरान खान को 50 हजार रुपये के मुचलके पर तीन सप्ताह की ट्रांजिट जमानत दी थी. इमरान खान के इस्लामाबाद वापसी की संभावना है जिसके बाद उनके घर के बाहर सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया है.

दो दर्जन से अधिक मामलों में आरोपी इमरान खान

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान दंगे भड़काने और देशद्रोह जैसे संगीन मामलों के साथ करीब दो दर्जन से अधिक मामलों में आरोपी हैं. इस मामले पर शाहबाज शरीफ सरकार में मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा है कि एक लोकतांत्रिक समाज में कोई ऐसा शख्स किसी राजनीतिक दल का मुखिया कैसे बन सकता है जो लोगों को उकसाने का काम करता हो और जिसने अपने विरोधियों को देशद्रोही बताते हुए नैतिक व लोकतांत्रिक मूल्यों को ताक पर रख दिया हो. उन्होंने कहा कि अदालत ने जो उनको सुरक्षात्मक जमानत अवधि दी है उसके खत्म होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इमरान खान की हत्या की साजिश की अफवाह

इन सब के बीच इमरान खान (Pakistan Former PM Imran Khan) की हत्या की साजिश की अफवाहों का दौर जारी है. इसके चलते इस्लामाबाद पुलिस (Islamabad Police) ने कहा है कि शहर के बनी गाला (Bani Gala) के पास के इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों (Security Agency) को हाईअलर्ट पर रखा गया है. इस्लामाबाद में धारा 144 (Article 144) पहले ही लगा दी गई है. इस्लामाबाद पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि इस्लामाबाद (Islamabad) में लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी (Ban On People Gathering) लगा दी गई है. इस मामले की जानकारी इस्लामाबाद पुलिस (Islamabad Police) ने ट्वीट करके जानकारी दी है. अपने ट्वीट (Tweet) में पुलिस ने कहा है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के घर के इलाके बनी गाला (Bani Gala) में उनके आने की जानकारी के मुताबिक इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हाई अलर्ट (High Alert) जारी कर दिया गया है. हालांकि इमरान खान की टीम की वापसी को लेकर पुलिस को कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है.

ये भी पढ़ें: Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को मारने की रची जा रही साजिश, इस्लामाबाद में लगी धारा 144

ये भी पढ़ें: Pakistan: इमरान खान पर देशद्रोह का केस चलाने की तैयारी, पार्टी के नेताओं की भी बढ़ सकती हैं मुश्किलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा
ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान, डर की वजह से बदला था विमान

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget