एक्सप्लोरर

Pakistan: इमरान खान पर देशद्रोह का केस चलाने की तैयारी, पार्टी के नेताओं की भी बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Pakistan Sedition Case: इमरान खान (Imran Khan) और कई दूसरे नेताओं के खिलाफ उनके “आजादी मार्च” के बाद राजद्रोह का अभियोग चलाने के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया गया है.

Sedition Case Against Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. पाकिस्तान की शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) सरकार पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और गिलगित-बाल्टिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्रियों के खिलाफ राजद्रोह का मामला (Sedition Case) शुरू करने पर विचार कर रही है. सरकार पिछले महीने यहां एक विरोध प्रदर्शन के दौरान ‘फेडरेशन’ पर हमले की साजिश रचने के लिए इमरान खान के खिलाफ राजद्रोह का मामला चलाये जाने पर विचार कर रही है.

पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह खान (Interior Minister Rana Sana Ullah Khan) की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की विशेष समिति की एक बैठक में गुरुवार को इमरान खान और अन्य के खिलाफ उनके “आजादी मार्च” के बाद राजद्रोह का अभियोग चलाने के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया गया. उनके “आजादी मार्च” के बाद राजधानी इस्लामाबाद में कई स्थानों पर हिंसा और तोड़फोड़ हुई थी.

इमरान खान की बढ़ सकती है मुश्किलें?

सरकार पर समयपूर्व चुनाव के लिये दबाव बनाने के उद्देश्य से 25 मार्च को यह मार्च निकाला गया था. यह हालांकि अपने उद्देश्य में कामयाब नहीं रहा लेकिन इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई जगहों पर झड़प हुई. सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के लिए सरकार इमरान खान और अन्य के खिलाफ उचित कार्रवाई के विकल्पों पर विचार कर रही है. सरकार द्वारा संचालित ‘एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान’ (APP) की एक खबर के अनुसार समिति को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के मार्च और ‘फेडरेशन’ पर ‘‘हमला’’ करने की साजिश के बारे में जानकारी दी गई.

कैबिनेट कमेटी ने PTI अध्यक्ष इमरान खान (Imran Khan) नियाज़ी और खैबर पख्तूनख्वा और गिलगित-बाल्टिस्तान के मुख्यमंत्रियों महमूद खान और खालिद खुर्शीद के खिलाफ आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 124 ए के तहत राजद्रोह का मामला (Sedition Case) दर्ज करने पर विचार किया. बाद में कैबिनेट को अंतिम सिफारिशें करने के लिए आगे के परामर्श के लिए बैठक को सोमवार 6 जून तक के लिए स्थगित कर दिया गया. आंतरिक मंत्री ने समिति से सबूतों के मद्देनजर इमरान खान के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज करने की सिफारिश करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि राजधानी को बंधक बनाने के लिए साजिश रची गई थी और खान ने सरकार के खिलाफ अपने नफरत भरे भाषणों के जरिए अपने कार्यकर्ताओं को उकसाया था.

ये भी पढ़ें:

Pakistan on Yasin Malik: यासीन मलिक के हिमायती पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने UN को लिखी चिट्ठी, की ये शिकायत

Petrol Price Hike In Pakistan: पाकिस्तान में श्रीलंका जैसे हालात, पेट्रोल 209 रुपये प्रति लीटर हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget