एक्सप्लोरर

Pakistan Election: अमेरिका के कंधे पर सिर रखकर रोने लगे इमरान खान! सलाखों के पीछे से बोले- हमारी मदद करें

Pakistan General Elections 2024: PTI ने आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान में निष्पक्ष रूप से चुनाव नहीं हुए. इस बीच इमरान खान ने मदद के लिए अमेरिका से मदद की गुहार लगाई है.

Pakistan Election Update: जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार (15 फरवरी 2024) को अमेरिका से आग्रह किया कि उनके देश में हाल में हुए आम चुनावों में हुई ‘‘धांधली’’ को लेकर उसे आवाज उठानी चाहिए. अगस्त, 2018 में प्रधानमंत्री बने खान को अप्रैल 2022 में अविश्वास मत के माध्यम से हटा दिया गया था. वर्तमान में, वह कई मामलों में सजा का सामना करते हुए रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद है.

इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी ने आरोप लगाया है कि आठ फरवरी के आम चुनाव ‘‘निष्पक्ष रूप से संपन्न नहीं हुए’’ और ‘‘चुनाव परिणामों में धांधली हुई है.’’ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N), पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) समेत तीनों दलों में से किसी को भी आठ फरवरी को हुए आम चुनावों में नेशनल असेंबली में बहुमत हासिल करने के लिए आवश्यक सीटें नहीं मिली हैं. इसलिए इनमें से कोई भी दल अकेले सरकार बनाने में सक्षम नहीं है.

PTI ने उमर अयूब खान को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया

इमरान खान की पार्टी ‘PTI’ द्वारा समर्थित 100 से अधिक निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, लेकिन पार्टी ने आरोप लगाया है कि चुनावों में ‘‘धांधली’’ हुई है. रावलपिंडी की अदियाला जेल में पार्टी नेताओं की एक बैठक के बाद ‘PTI’ नेता असद कैसर ने मीडियाकर्मियों को बताया कि पार्टी ने उमर अयूब खान को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किया है.

अमेरिका के लिए सलाखों के पीछे से इमरान खान का मैसेज

कैसर ने कहा, ‘‘खान ने संदेश दिया है कि अमेरिका को चुनावों में कथित धांधली के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए. उन्होंने (खान) कहा है कि अमेरिका ने समुचित ढंग से अपनी भूमिका नहीं निभाई है.’’ ‘PTI’ पदाधिकारी ने दावा किया कि खान का संदेश है कि ‘‘अमेरिका के पास एक मौका है और उसे चुनावों में धांधली के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए.’’ उन्होंने कहा कि यदि वह (अमेरिका) लोकतंत्र का समर्थक है तो उसे आवाज उठानी चाहिए. इस बीच, अमेरिका ने पाकिस्तान में पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने का बुधवार को आह्वान किया था और कहा था कि पाकिस्तानी लोगों की इच्छा का सम्मान किये जाने की जरूरत है. 

यह भी पढ़ेंः Israel-Hamas war: सेल्मा ब्लेयर ने इजरायल-हमास युद्ध पर इस्लाम विरोधी टिप्पणी के लिए मांगी माफी, कहा- मेरे मुस्लिम दोस्तों ने मुझे रास्ता दिखाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget