एक्सप्लोरर

Imran Khan: 'मेरे पति को खाने में जहर दे दिया जाएगा', इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को सता रहा है डर

Imran Khan In Attock Jail: जेल में बंद इमरान खान को लेकर उनकी पत्नी बुशरा बीबी ने अपने पति की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा है कि पीटीआई चीफ को जेल में जहर दिया जा सकता है.

Imran Khan Security: जेल में बंद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने अपने पति की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. बुशरा बीबी ने दावा किया है कि अटक जेल में इमरान खान को 'जहर' दिया जा सकता है. 

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा बीबी ने पंजाब के गृह सचिव को पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अदालत ने संबंधित अधिकारियों को उनके पति को रावलपिंडी की अदियाला जेल में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है.उन्होंने कहा कि 'मेरे पति (इमरान खान) को बिना किसी कारण के अटक जेल में कैद कर दिया गया है. कानून के मुताबिक, मेरे पति को अदियाला जेल में स्थानांतरित किया जाना चाहिए.

बी श्रेणी की सुविधाएं दी जाए: बुशरा बीबी 

बुशरा बीबी ने अपने पत्र में मांग की कि पीटीआई प्रमुख को उनकी सामाजिक और राजनीतिक स्थिति के अनुसार जेल में बी श्रेणी की सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए. उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि इमरान खान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं. इसके साथ ही वह देश के पूर्व पीएम हैं. जियो न्यूज के मुताबिक, इमरान खान की पत्नी ने मांग की कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री होने के नाते उन्हें जेल में घर का बना खाना खाने की अनुमति दी जानी चाहिए. 

इमरान खान की जान को खतरा 

इस दौरान बुशरा बीबी ने इमरान खान की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि 'पहले भी इमरान खान की दो बार हत्या की कोशिश की जा चुकी है लेकिन इसमें शामिल आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. उन्होंने पत्र में कहा, 'उनकी (इमरान खान) जान अब भी खतरे में है और डर है कि मेरे पति को अटक जेल में जहर दे दिया जाएगा. ऐसे में उन्हें घर का खाना और पानी उपलब्ध कराया जाये.' 

मेडिकल जांच कराइ जाए 

रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने आगे कहा कि 'जेल नियमों के मुताबिक, मेरे पति को एक निजी डॉक्टर से मेडिकल जांच कराने का अधिकार है,' उन्होंने पीटीआई प्रमुख को जेल मैनुअल के मुताबिक सुविधाएं मुहैया नहीं कराने की जांच की मांग की. गौरतलब है कि इमरान खान को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था, जब उन्हें अदालत ने तोशाखाना मामले में दोषी ठहराते हुए तीन साल की जेल की सजा सुनाई थी. इसके अलावा, खान को पांच साल के लिए राजनीति से भी प्रतिबंधित कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें: Imran Khan: इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी पर सेक्स रैकेट चलाने का इस महिला ने लगाया आरोप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget