एक्सप्लोरर

Pakistan: इमरान खान पर 60 अरब के घोटाले के आरोप, जांच एजेंसी के समक्ष पेशी आज, जानें क्या है अल कादिर ट्रस्ट स्कैम?

Pakistan News: पाकिस्तान के पूर्व PM और PTI के चीफ इमरान खान की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं. वो एक साथ 100 से ज्यादा केसों का सामना कर रहे हैं. शहबाज हुकूमत उन्हें किसी भी मामले में जेल भेजना चाहती है.

Imran Khan Pakistan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के चीफ इमरान खान (Imran Khan) आज जांच एजेंसी के सामने पेश होंगे. इमरान से वहां 60 अरब रुपये के घोटाले वाले केस में पूछताछ होगी. यह केस है अल कादिर ट्रस्ट स्कैम का.

बता दें कि इमरान खान को पिछले दिनों इसी केस में इस्लामाबाद हाईकोर्ट से अचानक गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद पूरे पाकिस्तान में बवाल मच गया था. देशभर में हिंसा और आगजनी हुई थी. हिंसक प्रदर्शनों के बीच तकरीबन 15 लोगों की जानें गई थीं और कम से कम 4 अरब रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ था. इमरान के समर्थकों पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने पाकिस्तानी सेना और सैन्य अधिकारियों की प्रॉपर्टीज को डैमेज किया है. लिहाजा वहां इमरान समर्थकों की तेजी से धर-पकड़ चल रही है. खुद इमरान ने कल बताया था कि उनकी पार्टी से जुड़े साढ़े 3 हजार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इसके साथ ही इमरान ने यह भी कहा कि पाकिस्तान की शहबाज हुकूमत सेना के साथ मिलकर उनकी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं. इमरान ने एक बयान में तो खुद की हत्या की साजिश रचने का भी आरोप लगाया. 


Pakistan: इमरान खान पर 60 अरब के घोटाले के आरोप, जांच एजेंसी के समक्ष पेशी आज, जानें क्या है अल कादिर ट्रस्ट स्कैम?

जानें क्या है अल कादिर ट्रस्ट स्कैम केस?
अल कादिर ट्रस्ट स्कैम केस पाकिस्तान में इन दिनों सर्वाधिक चर्चा में हैं. वहां की शहबाज सरकार के मुताबिक, इमरान खान 2018 में जब पाक के प्रधानमंत्री बने थे तो उन्होंने लैंड माफिया मलिक रियाज को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाया. लंदन में उसके 40 अरब रुपये जब्त कराये थे. जिसके बाद ये रकम ब्रिटेन सरकार ने पाकिस्तान को सौंप दी थी. हालांकि, इमरान ने यह जानकारी कैबिनेट को भी नहीं दी. आरोप हैं कि ये रकम एक सीक्रेट अकाउंट के जरिए इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अकाउंट में ट्रांसफर करवाई गई. वहीं, इमरान ने अल कादिर ट्रस्ट बनाया, जहां मजहबी तालीम देने के लिए अल कादिर यूनिवर्सिटी बनाई गई. इसके लिए अरबों रुपये की जमीन मलिक रियाज ने दी. उसके बदले में तत्कालीन इमरान सरकार ने रियाज के तमाम केस खत्म कर दिए गए. साथ ही उसे करोड़ों रुपये के सरकारी ठेके भी अलॉट करवाए.

शहबाज सरकार के मंत्री राणा सनाउल्लाह का कहना है कि इमरान की वजह से पाकिस्तान के सरकारी खजाने को 60 अरब रुपये की चपत लगी. यही अल कादिर ट्रस्ट स्कैम है. इसमें इमरान की पत्नी बुशरा बीबी और बुशरा की दोस्त फराह गोगी भी आरोपी हैं.

यह भी पढ़ें: Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का घर पुलिस ने घेरा, कहा- 40 आतंकियों को शरण दे रखी, 24 घंटे में हमें सौंपें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
US-Iran War News LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक
LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget