एक्सप्लोरर

Video: घर के बाहर गैस मास्क में दिखे इमरान खान, पार्टी कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी न होने पर मनाया जश्न

Imran Khan Pakistan News: इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस और उनके समर्थकों के बीच जमकर बवाल हुआ. मामला बिगड़ता देख लाहौर की एक कोर्ट ने आदेश दिया कि उनको गुरुवार तक गिरफ्तार न किया जाए. 

Imran Khan Arrest Row: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर बवाल जारी है. इसी बीच इमरान खान के घर के बाहर से पुलिस हटा दी गई है. इसके बाद माहौल थोड़ा शांत हुआ है. सुरक्षा बलों के हटने के कुछ मिनट बाद इमरान खान को गैस मास्क में घर के बाहर देखा गया, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घर के बाहर से सुरक्षा हटाए जाने के बाद इमरान खान पारदर्शी गैस मास्क पहनकर घर से बाहर आए. यहां उन्होंने अपने समर्थकों से बात की. गौरतलब है कि इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को पाकिस्तानी सेना को भी आगे किया गया. हालांकि सफलता हाथ नहीं लगी.

पुलिस और समर्थकों के बीच जमकर हुआ बवाल 

इससे पहले इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस और उसके समर्थकों के बीच जमकर बवाल हुआ. सड़कों पर आंसू गैस के गोले, जले हुए टायर और वाहनों का मलबा इस बात के सबूत हैं कि झड़प कितनी हिंसक थी. मामला बिगड़ता देख लाहौर हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि उनको गुरुवार तक गिरफ्तार न किया जाए. 

लाहौर हाईकोर्ट की ओर से कहा गया कि इस्लामाबाद उच्च न्यायालय से आदेश जारी होने तक पुलिस इमरान खान की गिरफ्तारी के लिए ज़मान पार्क में अपना अभियान रोक दे. हालांकि, यह आदेश कल (गुरुवार 16 मार्च) सुबह 10 बजे तक ही प्रभावी रहेगा. वहीं, अगले आदेश तक कानून प्रवर्तन एजेंसियों की ओर से इलाके की घेराबंदी जारी रहेगी.

गिरफ्तारी न होने पर पीटीआई कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न 

इमरान खान को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस और प्रशासन के लौट जाने के बाद तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया. इसके साथ ही पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया. ट्वीट किए गए वीडियो में पीटीआई समर्थक जश्न मनाते दिख रहे हैं. इसके साथ ही उनका दावा है कि पूर्व प्रधानमंत्री को गिरफ्तार करने आई पुलिस को उन्होंने पीछे धकेल दिया. 

इमरान खान पर प्रधानमंत्री रहने के दौरान मिले उपहारों को तोशाखाना से कम दाम पर खरीदने और मुनाफे के लिए बेचने के आरोप हैं. इसी मामले में उनकी गिरफ्तारी को लेकर सरकार प्रयास कर रही है. उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया कि साफतौर पर गिरफ्तारी का दावा महज नाटक है, क्योंकि असली मंशा तो अपहरण और हत्या करने की है. आंसू गैस और पानी की बौछारों के बाद उन्होंने गोलियां चलाई. मैंने पिछली शाम एक मुचलके पर दस्तखत किया, लेकिन पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने इसे मानने से इनकार कर दिया. उनकी मंशा दुर्भावना से भरी है, इसमें कोई संदेह नहीं है. 

ये भी पढ़ें: British Royal Family: किंग चार्ल्स ने प्रिंस एंड्र्यू का इलाज खर्च देने से किया मना, भारतीय योगी से कराई थी थेरेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Iran War: ईरान ने लोगों को UAE के बंदरगाह छोड़ने की दी चेतावनी! कुछ ही घंटों में बाद होने वाला है अटैक?
ईरान ने लोगों को UAE के बंदरगाह छोड़ने की दी चेतावनी! कुछ ही घंटों में बाद होने वाला है अटैक?
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Israel-US Iran War Live: ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप की दूसरे देशों से बड़ी अपील, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास भेजने को कहा वॉरशिप
Live: युद्ध के बीच ट्रंप की दूसरे देशों से अपील, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास भेजने को कहा वॉरशिप
Iran US War: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर आर-पार के मूड में ट्रंप, ईरान को खुली धमकी, कहा- 'ये रास्ता खुलेगा...'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर आर-पार के मूड में ट्रंप, ईरान को खुली धमकी, कहा- 'ये रास्ता खुलेगा...'

वीडियोज

Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis
ABP Report: China में लंबी लाइनें, पेट्रोल-गैस की बढ़ती कीमतें | PM Modi | Iran America War
Chitra Tripathi: 'सिलेंडर संकट' ON इसके पीछे कौन? | LPG Gas Cylinder Crisis | War
Israel-Iran War-ईरान में सत्ता परिवर्तन? पूर्व शासक के वंशज ने कहा—'मैं बागडोर संभालने को तैयार हूं'

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
Exclusive: अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
"बड़े खतरनाक लोग हैं" गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच लोगों ने इमर्शन रॉड से बना डाली सब्जी
Embed widget