एक्सप्लोरर

Imran Khan's Release: इमरान खान की रिहाई पर एक्स वाइफ जेमिमा गोल्ड स्मिथ ने कहा, 'आखिर...'

Imran Khan News: इमरान खान की रिहाई के बाद उनके समर्थक सोशल मीडिया पर खुशियां मना रहे हैं. इसी बीच इमरान खान की एक्स वाइफ जेमिमा गोल्डस्मिथ ने भी ट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है.

PTI Chief Imran khan Wife On His Release: पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने अल कादिर ट्रस्ट केस में गिरफ्तार इमरान खान को तुरंत रिहा करने का आदेश दिया है, जिसके बाद से पीटीआई समर्थकों में जश्न का माहौल है. हालांकि,कोर्ट ने रिहाई के पहले इमरान खान को अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है. खान की रिहाई के बाद उनके समर्थक सोशल मीडिया पर खुशियां मना रहे हैं. 

इसी बीच पीटीआई प्रमुख इमरान खान की एक्स वाइफ जेमिमा गोल्डस्मिथ ने ट्वीट कर अपनी ख़ुशी जाहिर की है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आखिर जायज बातें हुई. आखिरकार समझदारी की जीत हुई. दरअसल जेमिमा गोल्डस्मिथ इमरान खान की पहली पत्नी है. जेमिमा गोल्डस्मिथ के बाद इमरान खान ने दूसरी शादी रेहम खान और तीसरी शादी बुशरा बीबी से की. अल कादिर ट्रस्ट केस में इमरान खान के साथ बुशरा बीबी का नाम भी शामिल है. 

 2004 में हुआ था तलाक

जेमिमा गोल्डस्मिथ एक ब्रिटिश स्क्रिप्ट राइटर, टेलीविजन और फिल्म निर्माता हैं. जेमिमा गोल्डस्मिथ और इमरान खान ने 1995 में शादी की और 2004 में दोनों के बीच तलाक हो गया. इमरान और जेमिमा के दो बच्चे हैं. पहले सुलेमान ईसा 1996 और कासिम 1999 में पैदा हुए.

शुक्रवार को हाई कोर्ट में पेश होंगे खान

गौरतलब है कि सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने माना कि पीटीआई नेता की गिरफ्तारी गैरकानूनी थी. कोर्ट ने उन्‍हें तुरंत रिहा करने का आदेश दिया. इसके बाद पीटीआई चीफ को रिहा कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को कल यानी शुक्रवार (12 मई) को इस्लामाबाद हाई कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है. उधर इमरान खान की रिहाई को उनकी पार्टी ने बड़ी जीत कहा है.

 हालांकि, रिहाई के बाद इमरान खान गुरुवार (11 मई) रात घर नहीं जा सकेंगे. सुरक्षा की नजर से उन्हें गुरुवार रात को पुलिस लाइंस के गेस्‍ट हाउस में रखा गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को इमरान खान 11.30 बजे पर इस्‍लामाबाद हाई कोर्ट में पेश होंगे.

ये भी पढ़ें: Imran Khan News: 'मुझे डंडों से मारा गया और...', सुप्रीम कोर्ट में इमरान खान ने बयां किया दर्द, मिली बड़ी राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
UAE के राष्ट्रपति ने 'हीरो' स्मित को लगाया गले, ऑर्डर ऑफ जायद II से किया सम्मानित
UAE के राष्ट्रपति ने 'हीरो' स्मित को लगाया गले, ऑर्डर ऑफ जायद II से किया सम्मानित

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget