एक्सप्लोरर

Pakistan: इमरान खान ने तीन महंगी घड़ियों को बेचकर कमाएं इतने करोड़ रूपये, विदेशी नेताओं ने तोहफे में दी थीं

Pakistan: यह मामला तब सामने आया था, जब प्रधानंमत्री शहबाज़ शरीफ ने कहा था कि इमरान खान ने अपने कार्यकाल के दौरान तोशाखाने के तोहफे दुबई में करोड़ों रुपये में बेंच दिए.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान (Imran Khan) खान ने विदेशी नेताओं से तोहफे (Gift) में मिली तीन महंगी घड़ियों (Watches) को अवैध तरीके से बेचकर 3.6 करोड़ रुपये कमाए. बुधवार को मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है.

जियो न्यूज़ के साथ साझा किए गए आधिकारिक जांच विवरण के मुताबिक, खान ने प्रधानमंत्री रहने के दौरान इन रत्न जड़ित कीमती घड़ियों से करोड़ों रुपये कमाए हैं. जिनकी कुल कीमत 15.4 करोड़ रुपये है. खबर में कहा गया है कि सबसे महंगी घड़ी की कीमत 10.1 करोड़ रुपये थी जिसे पूर्व प्रधानमंत्री ने उसकी कीमत का 20 फीसदी देकर अपने पास रखा है.

इमरान सरकार ने किया था नियमों में बदलाव
इससे पहले उनकी सरकार ने ‘तोशाखाना’ नियमों में बदलाव किया था और तय किया था कि तोहफे की मूल कीमत का 50 फीसदी का भुगतान करके उसे अपने पास रखा जा सकता है. पाकिस्तान के कानून के मुताबिक, विदेशी नेताओं से मिलने वाले किसी भी उपहार को सरकारी खज़ाने में जमा कराना होता है.

खरीदने के बजाय पूर्व क्रिकेटर ने पहले घड़ियों को बेचा
खबर में दस्तावेज़ों और बिक्री की रसीदों के हवाले से कहा गया है कि तोशाखाने से अपने पैसे से इन कीमती घड़ियों को खरीदने के बजाय पूर्व क्रिकेटर ने पहले घड़ियों को बेचा और हर घड़ी के मूल्य का 20 फीसदी सरकारी खज़ाने में जमा करा दिया.

ज़ाहिर तौर पर तोहफों को कभी भी तोशाखाने में जमा नहीं कराया गया. किसी भी सरकारी अधिकारी के लिए जरूरी है कि वह उसे मिले तोहफे के बारे में फौरन सूचना दे ताकि उसकी कीमत का आकलन किया जा सके. अगर कोई अधिकारी उपहार को अपने पास रखना चाहता है तो वह पहले उसे जमा कराए और फिर उसकी निश्चित कीमत अदा कर उसे ले सकता है.

एक घड़ी को जनवरी 2019 में बेचा गया 
तोशाखाना के दस्तावेजों से पता चलता है कि खान ने इन महंगी घड़ियों को बेचकर 3.6 करोड़ रुपये कमाए हैं जो खाड़ी के मित्र राष्ट्रों ने उन्हें दी थीं. एक घड़ी को 22 जनवरी 2019 को बेचा गया. इससे पहले तब की पीटीआई सरकार ने नियमों में संशोधन किया था और किसी भी उपहार को अपने पास रखने की कीमत उसके निर्धारित मूल्य के 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत तय की थी.

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के प्रमुख 69 वर्षीय खान ने पहले पत्रकारों से साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान इस बाबत कहा था, “ मेरा तोहफा मेरी मर्ज़ी.” यह मामला तब सामने आया था जब प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने कहा था कि खान ने अपने कार्यकाल के दौरान तोशाखाने के तोहफे दुबई में 14 करोड़ रुपये में बेच दिए.

इमरान खान ने बोला सरकार पर हमला
इस बीच, मौजूदा गठबंधन सरकार पर भ्रष्टाचार का इल्ज़ाम लगाते हुए खान ने मंगलवार को कहा कि मुल्क की अर्थव्यवस्था तभी ठीक हो सकती है जब ज़रदारी और शरीफ परिवारों के विदेश में जमा अरबों डॉलर को वापस लाया जाए.

पूर्व प्रधानमंत्री (Former Prime Minister) ने निष्पक्ष और पारदर्शी आम चुनाव (General Election) कराने की मांग को दोहराते हुए कहा कि देश को राजनीतिक उथल-पुथल से बाहर निकालने का सिर्फ यही तरीका है.

यह भी पढ़ें:

Animal Trafficking: बैंकॉक एयरपोर्ट पर दो भारतीय महिलाएं गिरफ्तार, सूटकेस में मिले 109 जीवित जानवर

Video: यूक्रेन के एक पार्क में मौजूद लोग जान बचाकर भागे, पास के शॉपिंग मॉल पर हुआ था मिसाइल अटैक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलंबिया में 7.5 की तीव्रता से भूकंप, भरभरा कर गिरीं इमारतें, 47 से ज्यादा की मौत
कोलंबिया में 7.5 की तीव्रता से भूकंप, भरभरा कर गिरीं इमारतें, 47 से ज्यादा की मौत
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
पाक में मुनीर करने जा रहे तख्तापलट? डिफेंस एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी
पाक में मुनीर करने जा रहे तख्तापलट? डिफेंस एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी
शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच भारत को लेकर बांग्लादेश PM का बड़ा बयान
शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच भारत को लेकर बांग्लादेश PM का बड़ा बयान

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics

Embed widget