एक्सप्लोरर

Imran Khan Claim: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान का दावा, 'मेरी हत्या की फिर रची जा रही साजिश, जरदारी ने दिए आतंकियों को पैसे'

Imran Khan Claim: इमरान खान ने कहा कि अब उन्हें मारने के लिए आसिफ अली जरदारी ने प्लान सी तैयार किया है. उन्होंने आसिफ अली जरदारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास बहुत पैसा है.

Imran Khan Claim: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी पर एक आरोप लगाया है. उन्होंने टीवी पर एक संबोधन के दौरान कहा कि जैसे ही उन्हें प्रधानमंत्री के पद से बेदखल किया गया, उनकी हत्या करने की योजना बनाई गई थी. इससे पहले, एक पब्लिक रैली में उन्होंने कहा था कि योजना में चार लोग शामिल थे, जिन्होंने उन्हें मारने की योजना बनाई थी. इमरान ने कहा, ''जब मैंने योजना के बारे में खुलासे किए तो वे पीछे हट गए.''

इमरान खान ने कहा, ''मुझे फिर धर्म के नाम पर खत्म करने के लिए एक प्लान बी बनाया गया." इमरान ने वजीराबाद में हुए हमले का जिक्र करते हुए ये बातें कहीं. उन्होंने कहा, ''मुझे पहले वाले हमले के बारे में भी पता चला और मैंने दो पब्लिक रैलियों में उनकी योजना का खुलासा किया.'' वजीराबाद वाले हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन साजिशों के पीछे के लोग लगभग सफल हो गए थे लेकिन भगवान ने उन्हें बचा लिया.

'आसिफ अली जरदारी ने प्लान सी तैयार किया'
पूर्व पीएम ने कहा कि अब उन्हें मारने के लिए आसिफ अली जरदारी ने प्लान सी तैयार किया है. उन्होंने आसिफ अली जरदारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास बहुत पैसा है, जो उन्होंने सिंध सरकार में रहते हुए लूटे और चुनाव में वो पैसों को लूटाते हैं. उन्होंने कहा कि जरदारी खैबर पख्तूनख्वा या गिलगित बाल्टिस्तान में चुनाव में पैसे लुटाते हैं. इमरान खान ने कहा आसिफ अली जरदारी ने आतंकी संगठन को पैसे दिए हैं और एजेंसियों में उनके शक्तिशाली लोग शामिल हैं.  

'अगले अपराध की बनाई योजना'
इमरान खान ने कहा कि आसिफ अली जरदारी ने अगले अपराध को अंजाम देने की योजना बनाई है. इसके लिए तीन पक्षों ने फैसला लिया है. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि चाहे जो भी योजना बनाई गई हो, वो वजीराबाद हमले के दौरान हुए हमले में लगी चोटों से उबरते ही सड़कों पर वापस आ जाएंगे. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कुछ होता है तो देश को पता होना चाहिए. आज के वक्त में पाकिस्तान के लोग सुरक्षित नहीं है. सरकार के एक अधिकारी ने शुक्रवार (27 जनवरी) को पीटीआई-भाषा से कहा, ''खान के आवास पर तैनात कम से कम 275 पुलिसकर्मियों को हटा लिया गया है.'' बता दें कि इमरान खान ने पहले हत्या की साजिश के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, गृह मंत्री मंत्री राणा सनाउल्लाह और आईएसआई के मेजर जनरल फैसल नसीर को जिम्मेदार ठहराया था.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान का हाल बेहाल, रुपया भी नहीं दे रहा साथ, डॉलर के मुकाबले 262.6 पर पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget