एक्सप्लोरर

Imran Khan Arrested: इमरान की गिरफ्तारी के बाद मची हिंसा पर PAK सेना का बयान- यह देश के इतिहास का काला अध्याय

Pakistan Violence News: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद मचे बवाल के घंटों बाद पाकिस्तानी फौज ने अब पहला ऑफिशियल रिएक्शन दिया है. जानें क्या कुछ कहा?

Pakistan Army Vs PTI: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के चीफ इमरान खान (Imran Khan) की गिरफ्तारी के चलते वहां बवाल मचा हुआ है. पाकिस्तान के हर शहर में इमरान समर्थक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. हिंसा और आगजनी में 15 लोगों के मारे जाने की खबर है. पाकिस्तानी पुलिस और सेना (Pakistan Army) की संप​त्तियों को भी नुकसान पहुंचाया गया है. हालात को नियंत्रित करने के लिए शहबाज हुकूमत ने पाक के 4 में से 2 राज्यों को सेना के हवाले कर दिया है.

इमरान की गिरफ्तारी के 24 घंटे गुजर जाने के बाद मुल्क में मचे बवाल पर अब पाकिस्तानी सेना का बयान सामने आया है. पाकिस्तान सेना की मीडिया विंग, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने मंगलवार, 9 मई को हुई हिंसक घटनाओं को देश के इतिहास का एक "काला अध्याय" करार दिया है. ISPR ने अपने ट्विटर हैंडिल पर उर्दू में जारी एक बयान में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद हुए विरोध-प्रदर्शनों का जिक्र किया. ISPR ने कहा कि विरोध-प्रदर्शनों ने विशेष रूप से पाकिस्तानी सेना की संपत्ति और प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया.


Imran Khan Arrested: इमरान की गिरफ्तारी के बाद मची हिंसा पर PAK सेना का बयान- यह देश के इतिहास का काला अध्याय

पाक फौज ने दिया पहला ऑफिशियल रिएक्शन
पाकिस्तान सेना के ISPR ने मुल्क में हुई हिंसा, आगजनी और तोड़-फोड़ पर कहा- ये हमारे खिलाफ साजिश है. सैन्य अफसरों और रक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले प्लान्ड और साजिश के तहत हो रहे हैं. वहीं, एक अधिकारी ने कहा कि ये साजिश पीटीआई की है, उनकी ओर से फौज को गद्दार बताया जा रहा है. हमने गुनहगारों की पहचान कर ली है. अब उन्हें माकूल जवाब दिया जाएगा. ये जरूरी है, क्योंकि कुछ लोग पाकिस्तान में सिविल वॉर चाहते हैं. लेकिन उनके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे.

मंत्री बोले- फौज हमारी अपनी है
वहीं, शहबाज सरकार के मंत्री अहसान इकबाल ने भी इमरान और PTI की कड़ी आलोचना की. अहसान इकबाल ने कहा कि इमरान और उनके समर्थकों ने पाकिस्तानी फौज को नुकसान पहुंचाने की जुर्रत की. अब वे सब खामियाजा भुगत रहे हैं. इकबाल ने कहा कि फौज हमारी अपनी है, हम अपनी ही फौज को नुकसान नहीं पहुंचा सकते. उन्होंने कहा कि देशभर में कई जगहों पर स्कूलों में आग लगाई गई. इसके पीछे PTI है.

यह भी पढ़ें: 'इमरान खान जब पाकिस्तान के पीएम थे तो हमारे लोगों को जेल भिजवाया था, अब हम..', शहबाज सरकार के मंत्री ने फौज का नाम लेकर पीटीआई को चेताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget