एक्सप्लोरर

US Illegal Migrants: अमेरिका से अवैध प्रवासियों की निकासी शुरू, सैन्य विमानों में भर-भर कर ले जा रहे बॉर्डर पार

US Illegal Migrants: व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, इसमें अवैध प्रवासी सैन्य विमान में जाते हुए नजर आ रहे हैं.

US Illegal Migrants: अमेरिका से अवैध प्रवासियों की निकासी शुरू हो गई है. इन्हें सैन्य विमानों में भरकर बॉर्डर के पार ले जाया जा रहा है. व्हाइट हाउस की ओर से एक ऐसी ही फ्लाइट की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर शेयर की गई है.

प्रेसिडेंट ट्रंप ने शपथ लेने के ठीक बाद जिन कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए थे, उनमें अवैध प्रवासियों को अमेरिका से बाहर करने का आदेश भी शामिल था. अब प्रशासन ने अपने नए राष्ट्रपति के इस आदेश को लागू कर दिया है. अमेरिका में अवैध प्रवासियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा रहा है और फिर अमेरिका की सीमा के बाहर छोड़ा जा रहा है.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनावी वादों में अमेरिका में अवैध घुसपैठ का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था. पूरे कैंपेन के दौरान वह दोहराते रहे कि राष्ट्रपति बनते ही वह अवैध प्रवासियों को अमेरिका की बॉर्डर के बाहर भेज देंगे. अब जब उनका यह फैसला अमल में लाया जा रहा है तो व्हाइट हाउस ने अपनी पोस्ट में तस्वीर के साथ लिखा है, 'वादे किए गए, वादे निभाए गए.' पोस्ट में लिखा गया है, 'जैसा कि वादा किया गया था, प्रेसिडेंट ट्रंप ने दुनिया को संदेश दे दिया है कि जो भी अमेरिका में अवैध तरीके से दाखिल होगा, उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.'

पहले दिन 160 अवैध प्रवासी की रवानगी
व्हाइट हाउस द्वारा जारी तस्वीर में नजर आ रहा है कि अवैध प्रवासियों को हथकड़ी पहनाई गई है. वह एक लाइन में खड़े होकर सैन्य विमान C17 की ओर बढ़ रहे हैं. पहले दिन ऐसी दो फ्लाइट रवाना हुई. दोनों में 80-80 अवैध प्रवासियों को ले जाया गया. यह फ्लाइट्स अमेरिका के पड़ोसी देश ग्वाटेमाला गईं.

अमेरिका के गृह विभाग ने एक बयान जारी कर बताया, 'ग्वाटेमाला और यूएस अवैध प्रवास को पूरी तरह खत्म करने और सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. आज दो फ्लाइट से इसकी शुरुआत हो गई है.'

यह भी पढ़ें...

US Birthright Citizenship: अमेरिका में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलती रहेगी नागरिकता, ट्रंप के फैसले पर क्यों अमेरिकी जज ने लगाई रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget