एक्सप्लोरर

Putin Nuclear Attack: पुत‍िन ने क‍िया परमाणु हमला तो कैसे मचेगी तबाही...एक झटके में 8 लाख लोगों की होगी मौत, खौफनाक वीडियो वायरल 

Putin Nuclear Attack: रूस और पश्चिमी देशों के बीच जारी तनाव के बीच यदि पुतिन परमाणु हमला करते हैं तो किस तरह से तबाही मचेगी? इसको लेकर रूस के एक टीवी चैनल ने वीडियो जारी किया है.

Putin Nuclear Attack: रूस-यूक्रेन के बीच शुरु हुए युद्ध को दो साल से अधिक हो गए हैं, लेकिन अभी यह जंग समाप्त नहीं हुई है. जानकारों का अनुमान है कि यदि रूस कमजोर पड़ेगा तो व्लादिमीर पुतिन परमाणु हमले का आदेश दे सकते हैं. पश्चिमी देशों को पुतिन कई बार परमाणु हमले की धमकी भी दे चुके हैं. यदि रूस ने इंग्लैंड पर परमाणु हमला किया तो लंदन शहर का क्या मंजर होगा? इससे जुड़ा एक वीडियो मौजूदा समय में खूब वायरल हो रहा है. 

परमाणु हमले से जुड़ा वीडियो रूस के एक टीवी चैनल ने जारी किया है. जिसमें अनुमान जताया गया है कि यदि यह हमला हुआ तो एक झटके में 8 लाख से अधिक लोगों की मौत हो जाएगी. इसके अलावा 20 लाख लोग अपंग हो सकते हैं. डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 4 मिनट के इस वीडियो को जारग्रेड के टेलीग्राम चैनल पर दिखाया गया है. वीडियो की शुरुआत एक धमाके से होती है, जिसमें कहा गया है कि इस डॉक्यूमेंट्री से अनुमान लगा सकते हैं कि यदि लंदन शहर पर परमाणु हमला होता है तो कितनी तबाही मच सकती है. 'व्लादिमीर पुतिन एक ऐसा ही परमाणु बम फोड़ेंगे, जिसमें 750 किलोटन का वारहेट होगा. यह इतना ताकतवर होगा कि चारों तरफ तबाही ही नजर आएगी.'

मानवों की हड्डियां हो जाएंगी भस्म
चार मिनट की डॉक्यूमेंट्री में बताया गया है कि सूर्य जितना गर्म एक आग का गोला चारों तरफ फैलेगा, इसकी वजह से एक किलोमीटर के दायरे में सिर्फ आग होगी. इस गोले के बीच में जो भी आएगी एक पल में जलकर भस्म हो जाएगा. जिस जगह पर बम फटेगा उसके 5 किलोमीटर के दायरे में सबकुछ नष्ट हो जाएगा. इंसानों को छोड़िए हड्डियां तक नहीं बचेंगी, इमारते नष्ट हो जाएंगी. सड़कों पर सिर्फ मलबा नजर आएगा.

10  लाख तक पहुंच सकती है मरने वालों की संख्या
आसमान में सिर्फ धूल होगी और तापमान 100 डिग्री सेल्सियस से अधिक होगा. इसकी वजह से 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले जीवों की मौत हो जाएगी. न्यूक्लियर बम फटते ही ढाई लाख से अधिक लोग तुरंत भस्म हो जाएंगे. इसके अलावा 10 किलोमीटर के दायर में 6 लाख से अधिक लोग झुलस जाएंगे. इसके बाद मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ेगी और यह आंकड़ा 10 लाख तक पहुंच सकता है. 

क्या ब्रिटेन को डरा रहा रूस?
दरअसल, रूस-यूक्रेन युद्ध इस समय अपने चरम पर है. इंग्लैंड और अमेरिका समेत पश्चिमी देश यूक्रेन को लगातार गोला-बारूद मुहैया करा रहे हैं. इंग्लैंड की तरफ से स्टॉर्म शैडो मिसाइल दी जा रही है, जिससे रूस काफी नाराज है. इन सबके बीच पुतिन बार-बार धमकी दे रहे हैं कि यदि पश्चिमी सहयोग नहीं रुका तो रूस परमाणु हमला कर सकता है. ऐसे में माना जा रहा है कि इस तरह के वीडियो के जारी करने की वजह ब्रिटेन को डराना हो सकता है. 

यह भी पढ़ेंः Israel-Hezbollah War: इजरायल-हिजबुल्लाह जंग होकर ही रहेगी, अमेरिका ने कर ली बड़ी तैयारी, मध्यपूर्व में भेजा एयरक्राफ्ट कैरियर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget