एक्सप्लोरर

Idi Amin: ऐसा तानाशाह जिसने रातों रात हजारों भारतीयों को खदेड़ा, सूटकेस लेकर भागे थे लोग

Dictator Idi Amin: अपने आठ साल के शासन में युगांडा के तानाशाह ईदी अमीन ने लोगों के साथ जानवरों सा सुलूक किया. लाखों लोगों को मरवा दिया. हैरान करने वाली बात है कि यह सनकी तानाशाह नरभक्षी था.

Idi Amin: तानाशाह ईदी अमीन ने वर्षों से युगांडा में रह रहे भारतीय मूल के करीब 80 हजार लोगों को देश से बाहर चले जाने का फरमान सुना दिया था. सिर्फ इतना ही नहीं, उसने हर परिवार को, सिर्फ दो सूटकेस और 50 पाउंड ले जाने की इजाजत दी थी. इस तानाशाह को इससे फर्क नहीं पड़ता था कि परिवार बड़ा है या छोटा.

इसके बाद आनन फानन में भारतीय मूल के लोगों को युगांडा छोड़कर भागना पड़ा. इसमें ऐसे लोग भी थे जिनकी उस देश में अरबों-खरबों की संपत्ति थी. युगांडा से अधिकतर भारतीय ब्रिटेन जाकर बस गए. बड़ी संख्या में लोग स्वदेश लौट आए और जो बचे उन्होंने अन्य यूरोपीय और आसपास के अफ्रीकी देशों में शरण ली. यह घटना आज ही के दिन हुई थी. इस दिन ईदी अमीन ने खुद को युगांडा का भगवान घोषित कर दिया.  

अपने आठ साल के शासन में ईदी अमीन ने अत्याचार का रिकॉर्ड कायम किया. उसे नरभक्षी तानाशाह कहा जाता था. कहा जाता है कि वह इंसानों का खून पीता था और उनका मांस खाता था. बताया जाता है कि चार अगस्त,1972 को इस तानशाह को अचानक एक सपना आया और फिर उसने युगांडा के सैन्य अधिकारियों से कहा कि अल्लाह ने उससे कहा है कि सारे एशियाई नागरिकों को अपने देश से तुरंत निकाल बाहर करे.  

हिन्दुस्तानियों से इसलिए चिढ़ता था तानाशाह 

ईदी अमीन के शासन से पहले युगांडा में न सिर्फ भारतीय बल्कि एशियाई लोगों का वर्चस्व था. ईदी अमीन इस बात से चिढ़ता था. यही खास वजह थी कि उसने भारतीय मूल के साथ एशियाई लोगों को देश से बाहर निकालने का फैसला लिया.

19वीं सदी में अफ्रीका के अधिकांश देशों पर ब्रिटेन का राज था. ब्रिटिश लोग अफ्रीकियों से सीधे मुंह बात तक नहीं करते थे. तब उन्होंने एशियाई मूल के लोगों को अफ्रीका में बसाना शुरू किया. उनका काम था अंग्रेजों और अफ्रीकी लोगों के बीच मध्यस्थ का काम करना. बदले में अंग्रेज एशियाई मूल के लोगों को कारोबार करने की इजाजत देते थे.  

ये भी पढ़ें: Hafiz Saad Hussain Rizvi: एक हाथ में कुरान, तो दूसरे में एटम बम रखने की सलाह देने वाला हुसैन रिज़वी कौन है, कहा- बम लेकर स्वीडन जाओ और कहो- कुरान बचाने आए हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

300 अरब डॉलर का निवेश और होर्मुज स्ट्रेट में स्वतंत्र नौवहन... US-ईरान के बीच सीजफायर के लिए क्या-क्या रखे गए प्रस्ताव?
300 अरब डॉलर का निवेश, होर्मुज में स्वतंत्र आवाजाही... US-ईरान सीजफायर के लिए क्या-क्या प्रस्ताव?
पाकिस्तान के मंसूबे पर फिरा पानी, डील के लिए इशाक डार पहुंचे अमेरिका तो ईरान ने कहा, 'ट्रंप के बोलने से...'
PAK के मंसूबे पर फिरा पानी, डील के लिए इशाक डार पहुंचे US तो ईरान ने कहा, 'ट्रंप के बोलने से...'
US-Pakistan Relations: क्यों दौड़े-दौड़े अमेरिका पहुंचे पाक विदेश मंत्री इशाक डार? जानें विजिट के पीछे का प्लान
क्यों दौड़े-दौड़े अमेरिका पहुंचे पाक विदेश मंत्री इशाक डार? जानें विजिट के पीछे का प्लान
US में छवि सुधारने के लिए PAK का बड़ा लॉबिंग ऑपरेशन बेनकाब, सीक्रेट डॉक्यूमेंट से खुली पोल
US में छवि सुधारने के लिए PAK का बड़ा लॉबिंग ऑपरेशन बेनकाब, सीक्रेट डॉक्यूमेंट से खुली पोल

वीडियोज

Jackie Shroff की यह family film बच्चों के साथ बड़ों का भी दिल जीत रही है
Hamirpur Bridge Collapse: हमीरपुर हादसे पर बड़ा खुलासा | UP News | Breaking | abp
Twisha Death Case: कोर्ट में पेश होंगे Samarth और Giribala Singh | Samarth | CBI | HC
Iran US War Update: गुस्से में ईरान, America में हलचल | Masoud Pezeshkian | Breaking News | Trump
Hamirpur Bridge Collapse: पुल ढहने से हाहाकार! मलबे में दबे मजदूरों को बचाने के लिए मची भगदड़

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब निकाय चुनाव के नतीजों पर संजय सिंह का बड़ा बयान, '7 सासंद को तोड़ने के बाद...'
पंजाब निकाय चुनाव के नतीजों पर संजय सिंह का बड़ा बयान, '7 सासंद को तोड़ने के बाद...'
पाकिस्तान के मंसूबे पर फिरा पानी, डील के लिए इशाक डार पहुंचे अमेरिका तो ईरान ने कहा, 'ट्रंप के बोलने से...'
PAK के मंसूबे पर फिरा पानी, डील के लिए इशाक डार पहुंचे US तो ईरान ने कहा, 'ट्रंप के बोलने से...'
RR Vs GT Qualifier 2 IPL 2026: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें
आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें
Twisha Sharma death Case: 5 दिन की CBI कस्टडी में रहेंगे ट्विशा की सास और पति समर्थ, खुलेंगे डेथ से जुड़े सीक्रेट
5 दिन की CBI कस्टडी में रहेंगे ट्विशा की सास गिरिबाला और पति समर्थ, खुलेंगे डेथ से जुड़े सीक्रेट
KD The Devil OTT Release: ध्रुव सर्जा और संजय दत्त की 'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
एशियन गेम्स के ट्रायल में शामिल होने की विनेश फोगाट को मिली इजाजत, SC क्यों बोला- आपके नाम कई उपलब्धियां पर देश पहले
एशियन गेम्स के ट्रायल में शामिल होने की विनेश फोगाट को मिली इजाजत, SC क्यों बोला- आपके नाम कई उपलब्धियां पर देश पहले
कॉकरोच जनता पार्टी को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्स अकाउंट को तुरंत बहाल करने से किया इनकार
कॉकरोच जनता पार्टी को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्स अकाउंट को तुरंत बहाल करने से किया इनकार
बिहार BJP में बड़ा फेरबदल, नए प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट जारी, 7 प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी बदले
बिहार BJP में बड़ा फेरबदल, नए प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट जारी, 7 प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी बदले
Embed widget