एक्सप्लोरर

फ्लोरिडा में IAN तूफान ने मचाया तबाही का तांडव, 250 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं, जो बाइडेन बनाए हुए हैं नजर

Hurricane IAN Reached Florida: इयान तूफान ने अब विकराल रूप धारण कर लिया है. फ्लोरिडा में इसने भयंकर तबाही मचाई है. यहां 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही है, जिससे सबकुछ तबाह हो गया,

Hurricane IAN: अमेरिका के फ्लोरिडा (Florida) में इयान तूफान (Hurricane IAN) भयंकर रूप लेता जा रहा है. यहां 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने लगी हैं. इसकी वजह से पूरे फ्लोरिडा में तबाही की तांडव मचा हुआ है. यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर (US National Hurricane Centre) ने अलर्ट जारी कर दिया है. फ्लोरि़डा के कुछ इलाकों को खाली भी कराया जा रहा है. जान पर ये आफत ऐसी टूटी है कि कुछ सुझ ही नहीं रहा है. अस्पताल से हजारों लोगों को निकाला गया है. इस पूरे मामले पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) नजर बनाए हुए हैं.

फ्लोरिडा में इयान तूफान तबाही लेकर आया है. कहीं खंभे उखड़ गए तो कहीं पानी में बहकर बोट सड़क पर आ गई. तो कहीं हर तरफ मलबा ही मलबा दिखाई दे रहा है. फ्लोरिडा में चारों तरफ तबाही का मंजर नजर आ रहा है. फेमा यानी The Federal Emergency Management Agency लोगों की मदद के लिए तत्पर है लेकिन विकराल होता तूफान सब कुछ लीलने पर आमादा है.

बर्बादी की कहानी लिख रहा तूफान

जो बर्बादी की कहानी ये तूफान लिख रहा है. शायद ही अमेरिका ने ऐसी बर्बादी कभी देखी हो. घरों के छप्पर उड़ गए, दीवारें ढह गई, दुकानों के दरवाजें उखड़ गए, पेड़ जड़ सहित उखड़ने लगे हैं, तेज हवा अपने सामने इन्हें खड़ा रहने नहीं देती और बिजली के खंभे गिर गए हैं. हाल बेहाल हैं. जो इलाके ज्यादा प्रभावित हैं, उन्हें खाली कराया जा रहा है. 25 लाख से ज्यादा लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है.  

ग्रेड 3 से ग्रेड 4 के रूप में तब्दील हुआ इयान

अमेरिका (America) के फ्लोरिडा (Florida) के पश्चिमी तट पर पहुंचे इयान तूफान (Hurricane IAN) ने अब विकराल रूप धारण कर लिया है. ये ग्रेड 3 से ग्रेड 4 के तूफान मे तब्दील हो चुका है. इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से मिली है. दरअसल, तूफान ने क्यूबा में भी भारी तबाही मचाई थी. कैरेबियन समुद्र (Caribbean sea) से उठे इयान ने 27 सितंबर को क्यूबा के वेस्ट कोस्ट पर दस्तक दी थी. अब यह अमेरिका के फ्लोरिडा पहुंच चुका है. इससे पहले क्यूबा (Cuba) में तूफान के दौरान 205 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली थीं. तेज हवा के साथ यहां बारिश भी हुई थी. इससे पूरे देश में बिजली गुल हो गई थी. बताया जा रहा है कि तूफान की वजह से अब तक करीब एक करोड़ का जीवन प्रभावित हुआ है.

ये भी पढ़ें: Hurricane Ian: फ्लोरिडा में भयंकर चक्रवाती तूफान में बहे घर, लाइव करते हुए टीवी रिपोर्टर उड़ गया, तस्वीरों में देखें तबाही

ये भी पढ़ें: Storm Ian: तूफान इयान को लेकर फ्लोरिडा में इमरजेंसी का एलान, अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया मदद पहुंचाने का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल
ईरान का खौफ या कोई और वजह? तुर्किए दौरे पर जाने के दौरान ट्रंप के विमान ने बदला रास्ता
ईरान का खौफ या कोई और वजह? तुर्किए दौरे पर जाने के दौरान ट्रंप के विमान ने बदला रास्ता
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget