एक्सप्लोरर

'मैं भारत का बड़ा फैन, इसमें दो तीन साल लगते हैं, लेकिन....', हॉर्वर्ड लैटनिक ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर दी गुड न्यूज

India-US Relation: वॉशिंगटन डीसी में हुए अमेरिका भारत रणनीतिक साझेदारी मंच में अमेरिका के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक ने भारत के साथ रिश्तों को लेकर कई जरूरी बातें कहीं.

India-US Relation: वॉशिंगटन डीसी में आयोजित अमेरिका भारत रणनीतिक साझेदारी मंच (US India Strategic Partnership Forum) में अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक ने भारत के साथ संबंधों को लेकर कई अहम बातें कही. उन्होंने भारत के प्रति अपनी प्रशंसा जताई और भारत अमेरिका के बीच जल्द ही व्यापार समझौता होने की संभावना जताई.

हॉवर्ड लटनिक ने मंच से बोलते हुए कहा, "मैं भारत का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और यह बात भारत सरकार के लोग भी जानते हैं. मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक निकेश अरोड़ा भारतीय हैं. जब मैं भारत जाता था, तो हम हाउस पार्टीज में जाते थे, क्रिकेट खेलते थे और बहुत मजा करते थे. भारत में बिताया समय मेरे लिए एक खास अनुभव रहा है."

"मोदी और ट्रंप जैसे नेता आज की दुनिया में दुर्लभ"

लटनिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संबंधों पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा, "डोनाल्ड ट्रंप हमारे प्रशासन में ऐसे इकलौते नेता हैं जिन्हें पूरे अमेरिका की जनता ने चुना, ठीक वैसे ही जैसे भारत में नरेंद्र मोदी को पूरे देश का जनादेश मिला है. दुनिया में ऐसे नेता बहुत कम हैं जिन्हें अपने देश की जनता ने इतने बड़े पैमाने पर चुना हो. इसी कारण उनका आपसी रिश्ता बेहद मजबूत और खास है."

जल्द ही हो सकती है डील

अमेरिका के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक ने कहा, "जो देश जल्दी कदम उठाते हैं, उन्हें बेहतर सौदे मिलते हैं। मुझे लगता है कि भारत भी ऐसा ही कर रहा है और मैं इसकी सराहना करता हूं। पहले इस तरह के समझौते बनने में दो-तीन साल लगते थे, लेकिन हम अब कोशिश कर रहे हैं कि इन्हें एक महीने में पूरा करें। यह देशों के बीच सामान्य व्यापार प्रक्रिया से अलग है। मुझे लगता है कि हम बहुत अच्छी स्थिति में हैं और अमेरिका व भारत के बीच जल्द ही एक व्यापार समझौता हो सकता है, क्योंकि हमें ऐसा रास्ता मिल गया है जो दोनों देशों के लिए फायदेमंद है।"

"मजबूत रिश्तों की वजह से व्यापार वार्ताएं आसान"

हॉवर्ड लटनिक ने यह भी कहा कि मोदी और ट्रंप के बीच मजबूत राजनीतिक रिश्तों के चलते दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ताएं आसान हो जाती हैं. उन्होंने कहा, "हम जब बातचीत शुरू करते हैं, तो माहौल पहले से ही सकारात्मक होता है. इससे बातचीत तेजी से आगे बढ़ती है और समाधान जल्दी निकलता है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget