एक्सप्लोरर

पाकिस्तान की सियासी पिच पर OUT हुई इमरान खान सरकार, पवेलियन लौटाने की पूरी क्रोनोलॉजी समझिए

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार द्वारा नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव को रोकने के कई प्रयासों के बावजूद प्रधानमंत्री इमरान खान को सत्ता से बाहर होना ही पड़ा.

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार द्वारा नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव को रोकने के कई प्रयासों के बावजूद प्रधानमंत्री इमरान खान को सत्ता से बाहर होना ही पड़ा. उनकी सरकार, नेशनल असेंबली में विश्वास मत हासिल नहीं कर पाई. 342 सदस्यीय नेशनल असेंबली में 174 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, जबकि सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सदस्य मतदान के दौरान अनुपस्थित रहे. हालांकि, इमरान खान को सत्ता से बाहर करने का काम एक दिन का नहीं था. इसकी लंबी टाइमलाइन है. चलिए, इसपर नजर डालते हैं.

जियो टीवी के अनुसार, 2021 के अंत तक पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) सुप्रीमो नवाज शरीफ को तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए मनाना शुरू कर दिया था.

  • 28 नवंबर, 2021- पीपीपी के दिग्गज खुर्शीद शाह ने संसद में इन-हाउस बदलाव का संकेत देते हुए कहा कि विपक्ष के पास पीएम इमरान खान को बाहर करने के लिए पर्याप्त संख्या होगी.
  • 24 दिसंबर, 2021- पीएमएल-एन नेता अयाज सादिक ने भी संकेत दिया कि विपक्ष इन-हाउस बदलाव की तैयारी कर रहा है.
  • 11 जनवरी, 2022- पीएमएल-एन के दिग्गज ख्वाजा आसिफ ने कहा कि सरकार बहुमत खो चुकी है, इन-हाउस परिवर्तन किया जाएगा.
  • 18 जनवरी- पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि सीनेट अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सरकार को बाहर नहीं करेगा. विपक्ष पीएम को घर भेजना चाहता है.
  • 21 जनवरी- अयाज सादिक ने कहा कि विपक्ष पीएम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए तैयार है, समय बाद में तय किया जाएगा.
  • 7 फरवरी- पीएमएल-एन और पीपीपी ने आधिकारिक तौर पर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की.
  • 8 फरवरी- शाहबाज ने एमक्यूएम-पी को इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का विकल्प पेश किया. एमक्यूएम-पी नेता आमिर खान ने पार्टी की समन्वय समिति के समक्ष अनुरोध प्रस्तुत करने की घोषणा की.
  • 11 फरवरी- जीई टीवी के अनुसार, पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने विपक्ष की ओर से पीएम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की घोषणा की.
  • 8 मार्च - विपक्ष ने आखिरकार अविश्वास प्रस्ताव पेश किया.
  • 12 मार्च- नवाज शरीफ और असंतुष्ट पीटीआई नेता अलीम खान ने लंदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की.
  • 27 मार्च- इमरान खान ने दावा किया कि विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव उन्हें हटाने के लिए एक "विदेशी वित्त पोषित साजिश" का हिस्सा है.
  • 28 मार्च- नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ ने पीएम इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया. इस दौरान पीटीआई को पीएमएल-क्यू के समर्थन का आश्वासन था. वहीं, BAP ने विपक्ष से हाथ मिला लिया. बलूचिस्तान से निर्दलीय एमएनए मोहम्मद असलम भूतानी भी सत्तारूढ़ गठबंधन छोड़कर विपक्ष के साथ जुड़ गए.
  • 31 मार्च- पीएम इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए पाकिस्तान नेशनल असेंबली का सत्र 3 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया.
  • 3 अप्रैल- नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष कासिम सूरी ने अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया, इसे "असंवैधानिक" बताया और कार्यवाही समाप्त कर दी. राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने पीएम इमरान खान की सलाह पर नेशनल असेंबली को भंग कर दिया और सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक स्थिति का स्वत: संज्ञान लिया.
  • 7 अप्रैल- सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल असेंबली को बहाल किया और नेशनल असेंबली अध्यक्ष असद कैसर को शनिवार को सत्र बुलाने का भी आदेश दिया.
  • 8 अप्रैल- सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए निर्धारित दिन से पहले इमरान खान ने कहा कि वह "विदेशी सरकार" की स्थापना को बर्दाश्त नहीं करेंगे और अगर ऐसा होता है तो समर्थन के लिए जनता की ओर रुख करेंगे.
  • 9 अप्रैल, 2022 की रात- इमरान खान की सरकार अविश्वास प्रस्ताव में हार गई.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
हूती विद्रोहियों का अटैक? यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज
हूती विद्रोहियों का अटैक? यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज
जेलेंस्की ने US में तैनात यूक्रेनी राजदूत को क्यों किया बर्खास्त? जानें कारण
जेलेंस्की ने US में तैनात यूक्रेनी राजदूत को क्यों किया बर्खास्त? जानें कारण
PoJK को लेकर लाल टोपी का दावा, भारतीय सेना को लेकर दिया बड़ा बयान
PoJK को लेकर लाल टोपी का दावा, भारतीय सेना को लेकर दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget