एक्सप्लोरर

क्या लैब में बना कोरोना वायरस? दुनिया के 18 बड़े वैज्ञानिकों ने उठायी जांच की मांग

क्या कोरोना वायरस प्रयोगशाला में बनाया जा रहा था और वहां से उसके फैलने की शुरुआत थी? कोरोना वायरस की उत्पत्ति का मामला अभी भी रहस्य बना हुआ है. अब 18 अग्रणी वैज्ञानिकों की टीम ने मुद्दे पर आगे गंभीरतापूर्व जांच की मांग की है.

कोरोना वायरस के फैलने के पीछे क्या वजह है, ये अभी भी स्पष्ट नहीं है और अभी तक पर्याप्त सबूत नहीं है अंतिम तौर से कहने के लिए कि ये स्वाभाविक रूप से हुआ या लैब लीक की वजह से. अग्रणी वैज्ञानिकों के एक ग्रुप ने चिट्ठी में इस मुद्दे को गंभीरता से लिए जाने की मांग की गई है. उन्होंने गलत साबित करने के लिए कठोर डेटा-आधारित जांच की जरूरत बताई है. उनका कहना है कि कोरोना वायरस के प्रयोगशाला से आकस्मिक फैलने की घटना को खारिज नहीं किया जा सकता. वैज्ञानिक विश्व स्वास्थ्य संगठन के चीन को क्लीन चिट देने पर आश्वस्त नहीं हैं.

कोरोना वायरस की उत्पत्ति की आगे जांच की जरूरत

18 वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी भी अधिक जांच करने की जरूरत है जिससे महामारी की उत्पत्ति को निर्धारित किया जा सके. गौरतलब है कि नोवेल कोरोना वायरस 2019 के अंत में चीन में उजागर हुआ था. उसने लाखों लोगों की जिंदगी छीन ली है और करोड़ों लोगों को बीमार कर दिया है. इसके अलावा, दुनिया की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है.

चिट्ठी के लेखकों ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की वायरस की उत्पत्ति के सिलसिले में जांच पर संदेह जताया है. चीनी वैज्ञानिकों के साथ संयुक्त रूप से लिखी गई अपनी अंतिम रिपोर्ट में विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम ने कहा है कि वायरस का ट्रांसमिशन शायद चमगादड़ों से इंसानों में दूसरे जानवरों के जरिए हुआ हो और एक कारण के रूप में 'अत्यंत संभावना' नहीं है कि ये लैब से फैला.

18 अग्रणी वैज्ञानिकों की टीम ने चिट्ठी लिख की मांग 

डब्ल्यूएचओ के खाद्य सुरक्षा एवं जंतु रोग विशेषज्ञ पीटर बेन एम्बारेक ने कहा था कि चीन की प्रयोगशाला से कोरोना वायरस के फैलने की आशंका नहीं है. कोरोना वायरस के पीछे साजिश को माननेवालों समेत उत्पत्ति के बारे में विभिन्न विचार सामने आए थे. आपको बता दें कि टीम ने जनवरी और फरवरी में वुहान में चार सप्ताह बिताए थे. वैज्ञानिकों ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त डेटा उपलब्ध होने तक लैब और स्वाभाविक दोनों परिकल्पना को गंभीरता से लेना चाहिए. उन्होंने मांग की कि बौद्धिक रूप से कठोर और निष्पक्ष जांच होने की जरूरत है. 18 अग्रणी वैज्ञानिकों की टीम में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के क्लीनिकल माइक्रोबायोलॉजिस्ट रविंद्र गुप्ता भी शामिल हैं.

भारत बायोटेक ने कहा- यूके स्ट्रेन और भारत में मिले कोरोना वैरिएंट पर प्रभावी है स्वदेशी ‘कोवैक्सीन’

इजराइल के हवाई हमले में 26 लोगों की मौत, गाजा सिटी में कई इमारतें जमींदोज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
अमेरिका का MQ-9 ड्रोन तबाह, होर्मुज में तेल टैंकर पर अटैक... US ने लगातार 7वीं रात बरसाए बम, इराक से बहरीन तक धमाके
MQ-9 तबाह, तेल टैंकर पर अटैक... US ने 7वीं रात ईरान पर बरसाए बम, इराक से बहरीन तक धमाके
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget