एक्सप्लोरर

Honor killing: पाकिस्तानी शख्स ने नाचने और मॉडलिंग करने पर 21 वर्षीय बहन की कर दी हत्या

Honor killing: सिदरा के माता-पिता ने इसे 'परिवार की परंपरा के खिलाफ' बताते हुए अपना पेशा छोड़ने के लिए मजबूर किया था.

Honor killing:ऑनर किलिंग के एक और संदिग्ध मामले में 21 वर्षीय एक पाकिस्तानी महिला की कथित तौर पर उसके भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी. महिला पंजाब प्रांत में नृत्य और मॉडलिंग करती थीं, जिस वजह से उसकी हत्या की गई है. सिदरा, प्रांतीय राजधानी लाहौर से 130 किलोमीटर दूर रेनाला खुर्द ओकारा में एक स्थानीय कपड़े के ब्रांड के लिए मॉडलिंग और अपने परिवार के खिलाफ जा कर फैसलाबाद के एक थियेटर में डांस करती थी. पुलिस ने यह जानकारी दी है.

सिदरा के माता-पिता ने इसे 'परिवार की परंपरा के खिलाफ' बताते हुए अपना पेशा छोड़ने के लिए मजबूर किया, लेकिन सिदरा ने इसे जारी रखने पर जोर दिया. पुलिस ने बताया कि सिदरा पिछले सप्ताह अपने परिवार के साथ ईद मनाने के लिए फैसलाबाद से घर आई थी.

मॉडलिंग और डांसिंग से नाराज थे घर वाले
बृहस्पतिवार को, उसके माता-पिता और भाई हमज़ा ने पेशे में गरिमा के मुद्दे पर उससे बहस की और नृत्य करना जारी रखने के लिए उसे पीटा. अधिकारियों ने बताया कि बाद में दिन में हमज़ा ने सिदरा पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने जुर्म कबूल करने वाले हमज़ा को गिरफ्तार करने का दावा किया है.

पाकिस्तान में आदिवासी क्षेत्रों में आते रहते हैं ऑनर किलिंग के मामले
पुलिस अधिकारी फ़राज़ हामिद ने कहा कि हमज़ा सिदरा पर उस समय क्रोधित हो गया जब हमज़ा को उसके किसी रिश्तेदार ने सिदरा के नृत्य का वीडियो भेजा.उन्होंने कहा, हमज़ा ने पुलिस को बताया कि गुस्से में आकर उसने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी. इसी साल फरवरी में फैसलाबाद में 19 वर्षीय नृत्य कलाकार आयशा की उसके पूर्व पति ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. पाकिस्तान में खासकर उत्तर और पश्चिम में आदिवासी क्षेत्रों के करीब के इलाकों में ऑनर किलिंग (इज्जत की खातिर हत्या) के मामले लगातार आते रहते हैं.

यह भी पढ़ेंः 

Tamil Nadu: राज्यपाल ने कहा- देश में आतंकी घटनाओं के पीछे विदेशी ताकतें, PFI बहुत ही खतरनाक संगठन

Money Laundering Case: NCP नेता नवाब मलिक की बढ़ी मुश्किलें, 20 मई तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget