एक्सप्लोरर

Hong Kong Murder: सूप के पॉट में मिली हॉन्गकॉन्ग की मॉडल की लापता खोपड़ी, फ्रिज में कटे मिले शव के टुकड़े

Model Abby Choi Murder: हांगकांग में एक मॉडल की मौत के बाद उसके पूर्व पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके साथ ही परिवार के कई लोग भी मॉडल की हत्या में शामिल हैं. संपत्ति को लेकर चल रहा था विवाद

Hong Kong Murder: हॉन्गकॉन्ग की 28 वर्षीय मॉडल और इन्फ्लुएंसर एब्बी चोई पिछले मंगलवार को लापता हो गई थीं. गायब होने के दो दिन बाद, शहर के ताई पो जिले के एक घर में एक फ्रिज में उसके शरीर के टुकड़े पाए गए. बॉडी के कुछ अंगों को देख पुलिस भी हैरत में रह गई. पुलिस की माने तो उस घर में एक बिजली की आरी, एक मांस काटने की मशीन और कुछ कपड़े भी थे. 

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को 28 वर्षीय मॉडल के शरीर के कुछ अंग नहीं मिले. जैसे उसका सिर, धड़ और हाथ गायब थे. न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को सूप के बर्तन में मॉडल का लापता सिर मिला है. मामले की जांच कर रहे सुपरिंटेंडेंट एलन चुंग ने कहा कि सिर पर कोई त्वचा या मांस नहीं था. गाजर और मूली जैसे सूप के टुकड़ों के साथ सिर तैर रहा था.

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए एलन चुंग ने बताया कि सिर जिस हालत में मिला, वह बेहद हैरान करने वाला था. जिस सूप बर्तन में मॉडल का सिर मिला, वह किसी प्रकार लिक्विड से भरा हुआ था. बर्तन में जेली और टॉप के रूप में बहुत सारा फैट जम गया था. पुलिस ने बताया कि वहां कीमा बनाया हुआ मांस भी था.  पुलिस का मानना ​​है कि मॉडल पर एक कार में हमला किया गया था और जब उसे घर ले जाया गया तो वह बेहोश थी. एक फोरेंसिक जांच में खोपड़ी के पीछे एक छेद पाया गया जो घातक हमले का सबूत हो सकता है.  

इन चारों ने रची थी साजिश 
इस जघन्य हत्या मामले में हांगकांग पुलिस ने चार लोगों को आरोपित किया है. चोई की हत्या के आरोप में उनके पूर्व पति एलेक्स क्वांग, उनके पूर्व ससुर क्वांग काऊ और पूर्व पति के भाई एंथोनी क्वांग शामिल थे. इसके साथ ही चोई की पूर्व सास जेनी ली पर भी सबूतों को नष्ट करके का आरोप है. इन सभी को पुलिस ने अरेस्ट किया गया है.

क्या था मामला 

पुलिस की मानें तो 28 वर्षीय एबी चोई का अपने पूर्व पति और उसके परिवार के साथ 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति को लेकर वित्तीय विवाद चल रहा था, जिसे वह बेचना चाहती थी. बताया जा रहा है कि अपनी संपत्ति को संभालने के एबी चोई के तरीके से परिवार के कुछ लोग उससे बिल्कुल भी खुश नहीं थे. इस बात को लेकर रोज कलह होती रहती थी.

ये भी पढ़ें: Greece Train Accident: ग्रीस में भीषण ट्रेन हादसा, 26 लोगों की मौत, अभी और बढ़ सकता है मरने वालों का आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget