एक्सप्लोरर

हांगकांग: कोरोना वायरस से दूसरी बार संक्रमित हुआ शख्स, इस बार नहीं मिला कोई लक्षण

पहली बार व्यक्ति में हल्के लक्षण थे जबकि दूसरी बार उसमें कोई भी लक्षण नहीं हैं. हांगकांग हवाईअड्डे पर स्क्रीनिंग एवं जांच के दौरान उसके संक्रमित होने का पता चला.

हांगकांग: हांगकांग विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्हें एक व्यक्ति के कोविड-19 के लिए जिम्मेदार कोरोना वायरस से दोबारा संक्रमित होने का पहला साक्ष्य मिला है. सूक्ष्मजीवी वैज्ञानिक डॉ केलविन काई वांग टो ने कहा कि आनुवंशिक परीक्षणों में सामने आया है कि अगस्त मध्य में स्पेन की यात्रा से हांगकांग लौटे 33 वर्षीय एक व्यक्ति में कोरोना वायरस का अलग रुप या उपप्रकार देखने को मिला है जबकि मार्च में संक्रमण की चपेट में आने के दौरान उसमें यह वायरस अन्य प्रकार का था.

पहली बार व्यक्ति में हल्के लक्षण थे जबकि दूसरी बार उसमें कोई भी लक्षण नहीं हैं. हांगकांग हवाईअड्डे पर स्क्रीनिंग एवं जांच के दौरान उसके संक्रमित होने का पता चला. टो ने कहा, “यह दिखाता है कि कुछ लोगों में वायरस के प्रति जीवनपर्यंत प्रतिरोधक क्षमता नहीं होती” अगर वे पूर्व में इसकी चपेट में आ चुके हों तो. उन्होंने कहा, “हमें नहीं पता कि कितने लोग दोबोारा संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं. संभवत: ऐसे बहुत से लोग हैं.”

इस शोध पत्र को ‘क्लिनिकल संक्रमण रोग” ने स्वीकार कर लिया है लेकिन प्रकाशित नहीं किया है तथा कुछ स्वतंत्र विशेषज्ञों ने पूर्ण परिणाम उपलब्ध न होने तक सावधानी बरतने की अपील की है.

कोविड-19 का शिकार हो चुके लोगों में नये संक्रमण के प्रति प्रतिरक्षा क्षमता होगी या नहीं और कितने समय के लिए होगी इन मुख्य सवालों का टीका विकसित करने के साथ ही काम, स्कूल और सामाजिक गतिविधियों की तरफ लौटने संबंधी फैसलों पर भी गहरा असर होगा.

अगर कोई व्यक्ति दूसरी बार संक्रमित होता है तो अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उसमें गंभीर बीमारी के खिलाफ प्रतिरक्षा क्षमता होगी या नहीं क्योंकि आम तौर पर प्रतिरक्षा तंत्र पूर्व में असर डाल चुके वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी बनाना याद रखता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget