एक्सप्लोरर

Floating Restaurant: दक्षिण चीन सागर में समाया हांगकांग का मशहूर जंबो फ्लोटिंग रेस्त्रां, जानिए कैसे हुआ हादसा?

Floating Restaurant In Hong Kong: हांगकांग का मशहूर फ्लोटिंग रेस्त्रां जंबो अब समुद्र में समा गया है. अब वो अब कभी तैरता हुआ नहीं दिखेगा. रेस्त्रां अब दक्षिण चीन सागर में है.

Jumbo Floating Restaurant: हांगकांग (Hong Kong) में टूरिस्ट के आकर्षण का केंद्र और प्रसिद्ध जंबो फ्लोटिंग रेस्त्रां (Jumbo Floating Restaurant) दक्षिण चीन सागर (South China Sea) में डूब गया है. ये हादसा पारासेल द्वीप के पास गुजरते समय हुआ. इस मामले की जानकारी रेस्त्रां की पेरेंट कंपनी एबरडीन रेस्त्रां इंटरप्राजेज लिमिटेड ने दी है. कंपनी के मुताबिक रविवार को ये रेस्त्रां पारासेल द्वीप के पास से गुजर रहा था. वहां खराब मौसम की वजह से उलट गया उसमें पानी भर गया, पानी भरने की वजह से ये समुद्र में ही समा गया.

जहां पर ये घटना हुई वहां पर पानी की गहराई 1000 मीटर या 3280 फीट से भी ज्यादा थी. ऐसे में रेस्त्रां के बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. काफी जद्दोजहद के बाद भी इस रेस्त्रां को नहीं बचाया जा सका. कंपनी ने कहा है कि ये घटना बहुत दुखदाई है, हालांकि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है. यह रेस्त्रां ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ और हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज जैसे तमाम दिग्गजों की मेहमाननवाजी कर चुका है. हांगकांग आने वाले पर्यटकों के लिए यह मुख्य आकर्षण हुआ करता था.

46 साल बाद बदली जा रही थी इसकी जगह

खबरों में कहा गया है कि जंबो रेस्त्रां के डूबने की घटना उस वक्त हुई, जब 46 साल बाद उसे बोटों के सहारे दूसरी जगह ले जाया जा रहा था. हांगकांग का ये जंबो रेस्त्रां सालों से पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र था. यह 1976 में शुरू हुआ था और इसका कैंटोनीज खाना बेहतरीन माना जाता था. जंबो रेस्टॉरेंट कोरोना महामारी के बाद से नहीं खुला था. इस तैरते हुए रेस्टोरेंट को कई नावों की मदद से दूर ले जाया गया है. इसे विदाई देने के लिए सैकड़ों लोग जमा हुए थे.

बोझ बन गया था जंबो रेस्त्रां

इसे नए सिरे से संवारने के लिए कोई निवेशक (Investor) आगे नहीं आया. मालिकों ने इसके पुनरुद्धार (Renovation) के लिए काफी कोशिशें की लेकिन सफलता नहीं मिलने पर इसे हांगकांग (Hong Kong) के एबरडीन हार्बर से हटाया जा रहा था, तभी ये डूब गया. इसका संचालन करने वाली एबरडीन रेस्त्रां एंटरप्राइजेज के अनुसार इस तैरते रेस्त्रां (Floating Restaurant) को चलाने की लागत लगातार बढ़ रही थी. वह लगातार पैसा लगाने में असमर्थ हो गए थे. इसके रखरखाव (Maintance) पर ही हर साल लाखों डॉलर खर्च हो रहे थे. कंपनी ने कहा कि लगता नहीं है कि ये आने वाले दिनों में फिर से शुरू होगा.

ये भी पढ़ें: Watch: पानी में तैरता है ये खास बास्केटबॉल कोर्ट, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

ये भी पढ़ें: Floating Hotels: राजस्थान से लेकर उत्तराखंड तक, इन राज्यों के शहरों में बने हैं पानी में तैरते हुए होटल, खूबसूरती देख रह जाएंगे दंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget