एक्सप्लोरर

China HMPV Virus: चीन से निकलकर मलेशिया-हांगकांग तक फैल रहा HMPV वायरस, दुनिया पर मंडरा रहे नए खतरे के बारे में जानिए

HMPV Virus: चीन के पड़ोसी देश हांगकांग में भी HMPV के मामले सामने आए हैं. यह वायरस मुख्य रूप से सांस संबंधी सिस्टम को प्रभावित करता है और इसके लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे होते हैं.

China HMPV Virus: कोविड-19 महामारी के करीब 5 साल बाद चीन एक नए स्वास्थ्य संकट का सामना कर रहा है. इस बार ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) वायरस ने चीन में तेजी से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. इस वायरस के मामले न केवल चीन में बल्कि पड़ोसी देशों में भी सामने आ रहे हैं. हालांकि, अब तक विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस वायरस के प्रकोप पर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है. ऐसे में कई देश अपने नागरिकों को एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं.

मलेशिया में HMPV वायरस के कुछ मामले सामने आने के बाद सरकार ने तुरंत सावधानी बरतने की सलाह दी है. स्ट्रेट्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को इस वायरस से बचाव के उपायों को अपनाने का निर्देश दिया है. मंत्रालय ने लोगों से बार-बार साबुन से हाथ धोने, मास्क पहनने और खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को ढकने की सलाह दी है.

भीड़-भाड़ वाले इलाके में जानें से बचें
मलेशियाई स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान में कहा, "लोगों को भीड़-भाड़ वाले और बंद इलाकों में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, खासकर जो लोग जोखिम वाले देशों की यात्रा कर रहे हैं. यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि किसी भी संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए यह कदम अनिवार्य हैं."

हांगकांग में भी रिपोर्ट हुए HMPV के मामले
चीन के पड़ोसी देश हांगकांग में भी HMPV के मामले सामने आए हैं. यह वायरस मुख्य रूप से सांस संबंधी सिस्टम को प्रभावित करता है और इसके लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे होते हैं. गंभीर मामलों में, यह ब्रोंकाइटिस या निमोनिया का कारण बन सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार, यह एक सांस संबंधी वायरस है जो ऊपरी और निचले श्वसन संक्रमण का कारण बनता है, जो सर्दी या फ्लू जैसे लक्षणों के साथ आता है. हालांकि, बच्चों और बुजुर्गों में यह अधिक गंभीर रूप ले सकता है.

क्या HMPV वायरस नई महामारी का संकेत है?
HMPV वायरस कोई नया वायरस नहीं है. इसे पहली बार 2001 में खोजा गया था और तब से यह कई बार विभिन्न क्षेत्रों में देखा गया है. यह वायरस खासतौर पर सर्दियों के मौसम में अधिक सक्रिय होता है. हालांकि, इस वायरस से सभी उम्र के लोग प्रभावित हो सकते हैं, लेकिन यह बच्चों और बुजुर्गों के लिए अधिक खतरनाक साबित हो सकता है. विशेषज्ञ फिलहाल इसे महामारी के खतरे के रूप में नहीं देख रहे हैं. लेकिन कोविड-19 के अनुभव के बाद, HMPV के बढ़ते मामलों ने सरकारों और स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है.

एहतियात कदम और उपाय
कई देश, जैसे मलेशिया, अपने नागरिकों को एहतियात बरतने के लिए कह रहे हैं. लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोने, और भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है. यह ध्यान रखना आवश्यक है कि अभी तक WHO ने HMPV को लेकर कोई आधिकारिक चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन इससे बचाव के लिए व्यक्तिगत और सामूहिक स्तर पर सावधानी बरतना महत्वपूर्ण है. 

ये भी पढ़ें: चीन के बाद अब इस देश में HMPV वायरस के केस मिलने के बाद हड़कंप, सरकार बोली- बेवजह घर से...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget