एक्सप्लोरर

Hindu Population 2050: पाकिस्तान समेत इन तीन मुस्लिम देशों में 2050 तक कितनी कम हो जाएगी हिंदुओं की आबादी

Hindu Population: वैश्विक जनसंख्या पर नजर रखने वाली संस्था प्यू रिसर्च का अनुमान है कि आने वाले दशकों में तीन मुस्लिम देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में हिंदुओं की संख्या घटने वाली है.

Hindu Population: दुनिया की कुल आबादी लगातार बढ़ रही है, इसमें सभी धर्मों के लोग शामिल हैं. हिंदू, मुसलमान और क्रिश्चियन समेत लगभग सभी धर्मों की आबादी तेजी से बढ़ रही है. संयुक्त राष्ट्र ने अनुमान लगाया है कि इसी सदी में दुनिया की आबादी शीर्ष पर पहुंच जाएगी. लेकिन दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां आने वाले समय में हिंदुओं की आबादी घटने वाली है.   

प्यू रिसर्च सेंटर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कम प्रजनन दर, धर्मांतरण और प्रवासन जैसे कारणों की वजह से साल 2050 तक कई देशों में हिंदू आबादी में गिरावट का अनुमान है. भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद से लगातार पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी कम हुई है. बांग्लादेश से भी लगातार हिंदुओं की आबादी कम हुई है. आने वाले दशकों में भी इन देशों में हिंदुओ की आबादी कम होने वाली है. इसके साथ ही कुल आबादी में प्रतिशत के लिहाज से दुनिया के सबसे बड़े हिंदू बहुसंख्यक देश नेपाल में भी हिंदुओं की आबादी घटने का अनुमान है.

इन देशों की हिंदू आबादी घटने की उम्मीद है-

1. पाकिस्तान: 2010 में 1.6 प्रतिशत से 2050 में 1.3 प्रतिशत
2. बांग्लादेश: 2010 में 8.5 प्रतिशत से 2050 में 7.2 प्रतिशत 
3. अफगानिस्तान: 2010 में 0.4 प्रतिशत से 2050 में 0.3 प्रतिशत
4. मलेशिया: 2010 में 6.3 प्रतिशत से 2050 में 5.5 प्रतिशत
5. श्रीलंका: 2010 में 12.6 प्रतिशत से 2050 में 11.5 प्रतिशत
6. नेपाल: 2010 में 80.6 प्रतिशत से 2050 में 76.4 प्रतिशत

दुनिया में तीसरे नंबर पर हिंदुओं की संख्या
यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि कुल आबादी में प्रतिशत के लिहाज से इन देशों में हिंदुओं की आबादी कम होने का अनुमान लगाया गया है. मौजूदा समय में आबादी के लिहाज से पूरी दुनिया में क्रिश्चियन धर्म सबसे ऊपर है. दूसरे नंबर पर इस्लाम को मानने वाले लोग हैं. वहीं हिंदुओं की संख्या पूरी दुनिया में तीसरे नंबर पर है. 

मुस्लिमों की बढ़ने वाली है आबादी
रिपोर्ट में यह भी अनुमान लगाया गया है कि वैश्विक हिंदू आबादी 2010 में 1.2 बिलियन से बढ़कर 2050 में 1.4 बिलियन होने की उम्मीद है. लेकिन वैश्विक आबादी में हिंदुओं की हिस्सेदारी 17.5 प्रतिशत से घटकर 15.3 प्रतिशत होने की उम्मीद है. यानी आने वाले दशकों में दुनिया की कुल आबादी के लिहाज से वैश्विक स्तर पर हिंदुओं की आबादी घटने वाली है. इसके साथ ही प्यू रिसर्च ने अनुमान लगाया है कि साल 2050 तक मुसलमानों की आबादी क्रिश्चियन के बराबर हो सकती है.

यह भी पढ़ेंः China Russia: चीन और रूस का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास, NATO के खिलाफ प्रशांत महासागर में एकसाथ भरी हुंकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती
इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget