अमेरिकी राष्ट्रपति उम्मीदवार रहीं हिलेरी क्लिंटन के छोटे भाई का निधन, परिवार में शोक
अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रह चुकीं हिलेरी क्लिंटन के छोटे भाई का शुक्रवार रात निधन हो गया. वह 65 साल के थे. क्लिंटन ने अपने भाई को दयालु और हंसमुख बताते हुए कहा कि उनके रहने से माहौल खुशनुमा रहता था.

न्यूयॉर्क: हिलेरी क्लिंटन के सबसे छोटे भाई टोनी रोधम का शुक्रवार रात निधन हो गया. वह 65 साल के थे. अमेरिका की पूर्व सीनेटर, पूर्व प्रथम महिला और राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रह चुकीं क्लिंटन ने शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा की. मौत के कारणों के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है.
क्लिंटन ने अपने भाई को दयालु और हंसमुख बताते हुए कह कि उसके ठहाकों से सब गूंज उठता था. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि टोनी की मृत्यु कैसे हुई. टोनी के परिवार में पत्नी मेगन और तीन बच्चे जैक, सिमोन और फियोना हैं.
टोनी रोधम का जन्म साल 1954 में हुआ था. टोनी रोधम सालों तक विभिन्न पेशे से जुड़े रहे. इसमें वह प्रिजन गार्ड, इंश्योरेंस सेल्समैन, रेपो मैन, प्राइवेट डिटेक्टिव सहित बिजनेस इंवेस्टर का भी काम वह कर चुके थे. यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने वाले टोनी रोधम ने अपना ग्रेजुएशन पूरा नहीं किया था. आज श्रीलंका जाएंगे पीएम मोदी, धमाकों के बाद देश का दौरा करने वाले पहले विदेशी नेता होंगे आतंक के खात्मे से भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर किलेबंदी तक, ये है गृह मंत्री शाह का 'मिशन कश्मीर' बंगाल: 24 परगना में झड़प, TMC के 1 और BJP के 3 कार्यकर्ताओं की मौत, अमित शाह ने पार्टी यूनिट को सतर्क रहने को कहाWe lost my brother Tony last night. It’s hard to find words, my mind is flooded with memories of him today. When he walked into a room he’d light it up with laughter. He was kind, generous, & a wonderful husband to Megan & father to Zach, Simon, & Fiona. We’ll miss him very much.
— Hillary Clinton (@HillaryClinton) June 8, 2019
Source: IOCL























