एक्सप्लोरर

महायुद्ध के मुहाने पर मिडिल ईस्ट! हिजबुल्लाह के रॉकेट हमलों से इजरायल में हाहाकार, नेतन्याहू ने लगा दी ये रोक

Israel-Hezbollah War: हिजबुल्लाह ने इजरायल के उत्तरी क्षेत्र में स्थित सैन्य हवाई अड्डे को निशाना बनाया. इजरायल के रक्षा मंत्री ने कसम खाई है कि वे हिजबुल्लाह के खिलाफ हमला जारी रखेंगे.

Israel-Hezbollah War: मीडिल ईस्ट में इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच दिन-ब-दिन तनाव बढ़ता ही जा रहा है. इस बीच रविवार (22 सितंबर 2024) को लेबनान ने इजरायल पर 100 से अधिक मिसाइलें दागी है. अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक आईडीएफ ने बताया कि हिजबुल्लाह के इस हमले के बाद बाद उत्तरी इजरायल के स्कूलों को बंद करना पड़ा तो वहीं लाखों लोगों को शरण लेनी पड़ी. 

सैन्य हवाई अड्डे का बनाया निशाना

इजरायली सेना ने देश के तीसरे सबसे बड़े शहर हाइफा सहित उत्तरी इजरायल में बड़े समारोह पर भी प्रतिबंध लगा दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को इजराइल में हुए रॉकेट हमलों से किसी के हताहत होने या किसी महत्वपूर्ण क्षति की कोई खबर नहीं है. इजरायली मीडिया के मुताबिक हिजबुल्लाह ने इजरायल के उत्तरी क्षेत्र में स्थित सैन्य हवाई अड्डे को निशाना बनाया. इस हमले के साथ ही पूरे क्षेत्र में और कब्जे वाले गोलान हाइट्स और ऊपरी गलील के विभिन्न क्षेत्रों में सायरन बजना लगा. इस हमले से कई इमारतें क्षतिग्रस्त तो कारों में आग लग गई.

इजरायल की हिजबुल्लाह को चेतावनी

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले शनिवार (21 सितंबर 2024) को इजरायली सेना कहा था कि उसने दक्षिणी लेबनान में सैकड़ों हवाई हमले किए. आईडीएफ ने रविवार सुबह लेबनान के 110 अन्य स्थानों पर हमले करने का भी दावा किया. इसके अलावा रविवार को इजारयल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्वीकार किया कि उनकी सेना ने हिज्बुल्लाह के खिलाफ कई हमले किए.

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने हिजबुल्लाह को चेतावनी देते हुए कहा कि तेल अवीव ने हाल के दिनों में लेबनान में सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह पर ऐसे हमले किए हैं, जिस तरह से वह सोच भी नहीं कर सकता था. इस बीच इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने कसम खाई कि हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल का हमला तब तक जारी रहेगा जब तक कि उत्तरी इजरायल के निवासी सुरक्षित घर नहीं लौट जाते.

ये भी पढ़ें : श्रीलंका में अनुरा दिसानायके को मिले सबसे ज्यादा वोट, फिर भी क्यों नहीं बने राष्ट्रपति? जानें कहां फंसा पेंच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर लोकसभा में बवाल, कपिल सिब्बल ने पूछा- 'गृहमंत्री अमित शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर लोकसभा में बवाल, कपिल सिब्बल ने पूछा- 'गृहमंत्री अमित शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget