एक्सप्लोरर

ईरान में हसन रूहानी ने जीता चुनावः दूसरी बार बनेंगे राष्ट्रपति

नई दिल्लीः ईरान में हुए राष्ट्रपति चुनावों में मौजूदा राष्ट्रपति हसन रूहानी ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव जीत लिया है. यहां राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार को हुए थे, जिसके नतीजे शनिवार को घोषित किए गए. आईआरएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, रूहानी ने अपने कंजरवेटिव प्रतिद्वंद्वी इब्राहिम रेसी को हराया. इससे पहले साल 2013 में हसन रूहानी ईरान के राष्ट्रपति बने थे और 4 साल के कार्यकाल के बाद हुए चुनावों में उन्हें दूसरी बारा राष्ट्रपति के तौर पर लोगों ने चुना है.

ईरान में राष्ट्रपति पद के लिए शुक्रवार को हुए मतदान के लिए बड़ी संख्या में बाहर निकले मतदाताओं के उत्साह को देखते हुए मतदान की अवधि पांच घंटे के लिए बढ़ा दी गई थी. देश में करीब 70 मतदान हुआ था. इस चुनावी नतीजे को ईरान में सुधारवादी ताकतों की जीत के तौर पर देखा जा रहा है. आधुनिक माने जाने वाले रूहानी ने पश्चिमी देशों के साथ संबंध सामान्य करने पर जोर दिया है.

ईरान में हसन रूहानी ने जीता चुनावः दूसरी बार बनेंगे राष्ट्रपति

ईरान के आंतरिक मामलों के मंत्री अब्दुलरेजा रहमानी-फाजली ने बताया कि कुल 4,12,20,131 वोट पड़े थे, जिनमें से 2,35,49,616 रूहानी को मिले, जबकि इब्राहिम को 1,57,86,449 वोट मिले. वहीं, अन्य उम्मीदवारों मुस्तफा मीरसलीम को 4,78,215 और मुस्तफा हाशमी को 2,15,450 वोट मिले.

तय समय से लंबा चला मतदान ईरान में राष्ट्रपति चुनाव का मतदान तय वक्त से 5 घंटे ज्यादा चला और 3 बार इसकी समय सीमा बढ़ाई गई. पूरे ईरान में मतदान केंद्रों के बाहर लंबी लाइनें देखी गईं और महिलाएं भी पूरे जोश से वोट देती देखी गईं. यहां रिकॉर्ड 70 फीसदी मतदान होने की खबर है.

Voters wait to get ballots to cast in the presidential and municipal council election at a polling station in Tehran, Iran, Friday, May 19, 2017. Iranians began voting Friday in the country's first presidential election since its nuclear deal with world powers, as incumbent Hassan Rouhani faced a staunch challenge from a hard-line opponent over his outreach to the wider world. (AP Photo/Vahid Salemi)

हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूहानी के प्रतिद्वंद्वी रेसी ने चुनाव में धांधली की शिकायत की है. उन्होंने मतदान केंद्रों पर रूहानी के समर्थकों द्वारा दुष्प्रचार का आरोप भी लगाया है. राष्ट्रपति रूहानी के पास अब अपने सुधार कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने, चरमपंथ खत्म करने, बाहरी दुनिया से संपर्क बढ़ाने और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बड़ा जनादेश है. ईरान में 1985 से ही प्रत्येक निवर्तमान राष्ट्रपति का दोबारा चुनाव होता रहा है, जब ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई स्वयं दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे.

वहीं इन नतीजों के आने के बाद ईरान के सरकारी टेलीविजन ने मौजूदा राष्ट्रपति हसन रूहानी को देश में राष्ट्रपति पद के चुनाव का विजेता घोषित कर दिया है. सरकारी टीवी ने वोटिंग के आंकड़ों के आधार पर शनिवार को एक बयान में उन्हें बधाई दी थी.

सोर्सः ट्विटर सोर्सः ट्विटर

68 वर्षीय रूहानी देश में व्यापक राजनीतिक आजादी और बाहरी दुनिया के देशों के साथ मधुर संबंधों के अपने वादे से ज्यादा उदारवादी एव सुधारवादी मानसिकता वाले ईरानियों के लिये उम्मीद बनकर उभरे हैं. अधिकारियों ने बताया है कि चार करोड़ से अधिक लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा
चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget