एक्सप्लोरर

हरियाणा की महिलाओं ने 'ट्रंप भईया' के लिए भेजी 1001 राखियां

गांव को गोद लेने वाली एनजीओ ने कहा कि पिछड़े मेवात इलाके के मरोरा गांव के लेागों का यह कदम भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों को और मजबूती देगा. यह गांव तब सुर्खियों में आया था जब इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गिनाइजेशन (एसआईएसएसओ) के प्रमुख बिंदेश्वर पाठक ने इसका नाम ‘ट्रंप्स गांव’ रखने का ऐलान किया था.

गुड़गांव: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भले ही रक्षा बंधन के त्योहार के बारे में कुछ भी नहीं जानते हों लेकिन हरियाणा के एक मुस्लिम बहुल गांव की महिलाओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 1001 राखी भेजी हैं. इस गांव का नाम एक एनजीओ ने प्रतीकत्मक रूप से ट्रंप के नाम पर रखा है. राखी भाई-बहन के रिश्ते को मनाने वाला त्योहार है.

यह कदम भारत-अमेरिका के रिश्तों को मजबूती देगा: एनजीओ

गांव को गोद लेने वाली एनजीओ ने कहा कि पिछड़े मेवात इलाके के मरोरा गांव के लेागों का यह कदम भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों को और मजबूती देगा. यह गांव तब सुर्खियों में आया था जब इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गिनाइजेशन (एसआईएसएसओ) के प्रमुख बिंदेश्वर पाठक ने इसका नाम ‘ट्रंप्स गांव’ रखने का ऐलान किया था.

गुड़गांव से करीब 60 किलोमीटर दूर है यह गांव

जिला प्रशासन ने बाद में गांव का नाम बदलने को अवैध करार दिया था जिसके बाद संगठन के सदस्यों को नए नाम का बोर्ड हटाना पड़ा था. गांव की आबादी 1800 है और यह पुनहाना तहसील के अंतर्गत आता है जो गुड़गांव से करीब 60 किलोमीटर दूर है.

गांव की छात्राओं ने ट्रंप के लिए 1001, पीएम मोदी के लिए बनाई 501 राखियां

एनजीओ की उपाध्यक्ष मोनिका जैन ने कहा कि गांव की छात्राओं ने डोनाल्ड ट्रंप की फोटो वाली 1001 राखियां बनाई हैं और नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाली 501 राखियां बनाई है. गांव की महिलाएं और लड़कियां उन्हें अपने बड़े भाइयों के तौर पर मानती हैं. राखियों को एक कारगो के जरिए कल भेज दिया गया ताकि यह सात अगस्त को रक्षा बंधन पर अमेरिकी राष्ट्रपति तक पहुंच सके. यहां रहने वाले लोग गांव की यात्रा करने के लिए दोनों नेताओं को निमंत्रण भी भेज रहे हैं.

गांव की विधवाएं दिल्ली में पीएम मोदी को बांधना चाहती है राखी

गांव की विधवाओं ने रक्षा बंधन पर दिल्ली में पीएम मोदी के आवास पर उनसे मिलकर उन्हें राखी बांधने की इच्छा जाहिर की है. गांव की रहने वाली 15 साल की रेखा रानी ने कहा, ‘‘मैंने तीन दिन में ट्रंप भैया के लिए 150 राखियां बनाई हैं. मैंने व्हाइट हाउस भेजने के लिए पत्र भी लिखा है जिसमें कहा गया है कि आपके गांव की लड़कियां चाहती हैं कि आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यहां यात्रा करें.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget