एक्सप्लोरर

नए चीफ का नाम सार्वजनिक नहीं करेगा हमास? बेंजामिन नेतन्याहू के इजरायल को चकमा देने को बना लिया पूरा प्लान!

Hamas New Chief: फिलिस्तीनी ग्रुप के अगले राजनीतिक ब्यूरो चीफ बनने की दौड़ में पांच नाम हैं लेकिन चीफ बनने के बाद इनके नाम सार्वजनिक न किए जाने को लेकर सहमति बनती जा रही है.

Hamas New Chief: याह्या सिनवार की हत्या के बाद हमास के सामने नए नेता को चुनने का सवाल खड़ा हो गया है. फिलिस्तीनी ग्रुप के अगले राजनीतिक ब्यूरो चीफ बनने की दौड़ में पांच उम्मीदवार हैं. यह जानकारी एक प्रमुख अरब दैनिक ने रविवार को हमास के सूत्रों के हवाले से दी.

अरबी अखबार अशरक अल-अवसात ने बताया कि संगठन के भीतर इस मुद्दे को लेकर चर्चा का दौर जारी है. इसमें भाग लेने वाले लोग अगले नेता का नाम गुप्त रखने के पक्ष में हैं. अखबार ने खुलासा किया कि हमास शूरा परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद दरवेश के साथ संगठन के पोलित ब्यूरो के तीन सदस्य - खलील अल-हेया, मोहम्मद नज्जल और खालिद मेशाल - सिनवार के उत्तराधिकारी के रूप में सबसे आगे हैं.

अगले नेता का नाम गुप्त रखने में बन रही सहमति

हमास के सूत्रों ने अशरक अल-अवसात को बताया कि अगले नेता के नाम को गुप्त रखने के मामले में संगठन में आम सहमति बनती जा रही है. रिपोर्ट में बताया गया है कि इस कदम का मकसद नए अधिकारी को काम करने के लिए अधिक मौका देना और उसे इजरायल से बचाना है, जो आंदोलन के ज्यादातर नेताओं की हत्या करने की कोशिश कर रहा है.

तेहरान में हुई थी इस्माइल हानिया की हत्या

इस्माइल हानिया की मौत के बाद सिनवार को हमास के राजनीतिक ब्यूरो का प्रमुख नियुक्त किया गया था. हानिया की इस साल जुलाई में ईरान के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के दौरान तेहरान में हत्या कर दी गई थी. इजरायली सेना ने हमास लीडर याह्या सिनवार को बुधवार (16 अक्टूबर) को मार गिराया. इजरायल के मुताबिक सिनवार पिछले साल के 7 अक्टूबर अटैक का मुख्य रणनीतिकार था.

गाजा के राफा में मारा गया याह्या सिनवार

इजरायल ने गुरुवार (17 अक्टूबर) को हमास लीडर की मौत की आधिकारिक रूप से घोषणा की. इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) और शिन बेट सिक्योरिटी एजेंसी ने एक बयान में कहा, ‘'7 अक्टूबर के हमले और नरसंहार का सूत्रधार सिनवार, बुधवार को दक्षिणी गाजा के राफा में गोलीबारी में मारा गया.’’ 

इजराइल के 1200 लोग मारे गए थे

7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमास के हमलों में करीब 1200 लोग मारे गए थे और 250 से अधिक लोगों को बंदी बना लिया गया था. इनमें से 101 बंधक अभी लापता हैं, जिनके बारे में माना जाता है कि वो गाजा में मौजूद हैं. इस हमले के बाद इजरायल ने हमास के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया और फिलिस्तीनी ग्रुप के कब्जे वाली गाजा पट्टी पर हमले शुरू कर दिए. 

42,603 फिलिस्तीनी मारे गए

अलजजीरा की 20 अक्टूबर की रिपोर्ट के मुताबिक गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि अक्टूबर 2023 में फिलिस्तीनी क्षेत्र पर इजरायल के युद्ध की शुरुआत के बाद से 42,603 ​​लोग मारे गए हैं और 99,795 घायल हुए हैं. मंत्रालय के अनुसार, मृतकों की संख्या में पिछले 24 घंटों में हुई 84 मौतें शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक यह संख्या संभवतः बहुत अधिक हो सकती है क्योंकि गाजा पट्टी में नष्ट हो चुकी इमारतों के विशाल मलबे में लगभग 10,000 शव दबे हुए हैं.

यह भी पढ़ें- 'पन्नू हत्या की साजिश पर अमेरिका के आरोप बेबुनियाद, सच्चाई कुछ और', विकास यादव के परिवार का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget