एक्सप्लोरर

हमास ने 7 इजरायली नागरिकों सहित 7 बंधकों को किया रिहा, वीडियो सामने आने पर बेंजामिन नेतन्याहू ने उठाई ये मांग

Israel-Hamas Ceasefire: सीजफायर के समझौते के तहत हमास ने 7 बंधकों को रेड क्रॉस को सौप दिया है. इसमें दो इजरायली नागरिक हैं.

Israel-Hamas Ceasefire: इजरायली सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि  रेड क्रॉस ने पुष्टि की है कि उसके पास सात बंधक हैं. जिसमे दो इजरायली और 5 थाई नागरिक हैं. उनकी रिहाई 19 जनवरी को शुरू हुए युद्धविराम का हिस्सा है. 

इस सीजफायर का उद्देश्य इजरायल और हमास आतंकवादी समूह के बीच अब तक लड़े गए सबसे घातक और सबसे विनाशकारी युद्ध को समाप्त करना है. पिछले 10 दिनों ने इस क्षेत्र में सीजफायर लागू है.

अर्बेल येहूद हुईं रिहा

युद्धविराम के शुरुआती छह हफ्तों के दौरान लगभग 2,000 फ़िलिस्तीनी कैदियों के बदले में कुल 33 इज़रायली बंधकों को रिहा किए जाने की उम्मीद है. इजरायल का कहना है कि उसे हमास से जानकारी मिली है कि उनमें से आठ बंधक या तो हमास के 7 अक्टूबर, 2023 के हमले में मारे गए या फिर कैद में ही उनकी मौत हो गई. गुरुवार को रिहा किये गये इजरायलियों में से एक 29 वर्षीय अर्बेल येहूद भी हैं.

डरी हुईं नजर आईं अर्बेल येहूद

टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, जारी किए वीडियो के अनुसार, बंधक अर्बेल येहूद को दक्षिणी गाजा के खान यूनिस में फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद द्वारा रेड क्रॉस को सौंपते हुए दिखाया गया है. इस वीडियो वो डरी हुईं नजर आ रही हैं. 

 

बेंजामिन नेतन्याहू ने उठाई ये मांग 

बंधकों की कथित रिहाई के फुटेज पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मध्यस्थों से आग्रह किया कि वे सुनिश्चित करें कि “ऐसे धमकी भरे दृश्य फिर न हों.

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "मैं अपने बंधकों की रिहाई के दौरान हुए चौंकाने वाले दृश्यों को बहुत गंभीरता से देख रहा हूं. यह हमास आतंकवादी संगठन की अकल्पनीय क्रूरता का एक और सबूत है. मैं मांग करता हूं कि मध्यस्थ यह सुनिश्चित करें कि इस तरह के ख़तरनाक दृश्य फिर से न हों और हमारे बंधकों की सुरक्षा की गारंटी दें. जो कोई भी हमारे बंदियों को नुकसान पहुंचने की हिम्मत करेगा, वो इसके लिए आगे खुद ही जिम्मेदार होगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RSS का काम नफरत नहीं 'शुद्ध सात्विक प्रेम फैलाना...', लंदन में बोले मोहन भागवत
'RSS का काम नफरत नहीं शुद्ध सात्विक प्रेम फैलाना...', लंदन में बोले मोहन भागवत
नेपाल बाढ़: ‘चिलिमे सुरंग में बचाव अभियान जारी’, क्या बोले भारतीय राजदूत?
नेपाल बाढ़: ‘चिलिमे सुरंग में बचाव अभियान जारी’, क्या बोले भारतीय राजदूत?
ट्रंप के हाथ पर गहरा हुआ चोट का निशान? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो
ट्रंप के हाथ पर गहरा हुआ चोट का निशान? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो
US के ईरानी तेल टैंकरों पर अटैक से भड़के गालिबफ कहा - 'नियम बदल गए अब हमले...'
US के ईरानी तेल टैंकरों पर अटैक से भड़के गालिबफ कहा - 'नियम बदल गए अब हमले...'

वीडियोज

Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit
Delhi Moti Bagh Building Collapse: 5 मंजिला इमारत ढही.. दिल्ली में कोहराम !।
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: लगातार 5 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | ABP News
Moti Bagh Building Collapse | Breaking News: 5 मंजिला इमारत ढही, 50 जिंदगियों पर संकट !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निजीकरण की खबरों पर ISRO का आया रिएक्शन, कहा - 'यह पूरी तरह से...'
निजीकरण की खबरों पर ISRO का आया रिएक्शन, कहा - 'यह पूरी तरह से...'
दिल्ली सरकार और MCD के खिलाफ गरजे युवा, NSUI, ABVP ने किया प्रदर्शन, हिरासत में छात्र
दिल्ली सरकार और MCD के खिलाफ गरजे युवा, NSUI, ABVP ने किया प्रदर्शन, हिरासत में छात्र
वैभव सूर्यवंशी से देवदत्त पडिक्कल, टीम इंडिया के इतने खिलाड़ी खेल रहे दलीप ट्रॉफी फाइनल
वैभव सूर्यवंशी से देवदत्त पडिक्कल, टीम इंडिया के इतने खिलाड़ी खेल रहे दलीप ट्रॉफी फाइनल
कब आएगा 'पंचायत सीजन 5'? डायरेक्टर दीपक कुमार ने किया बड़ा खुलासा
कब आएगा 'पंचायत सीजन 5'? डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
Embed widget