एक्सप्लोरर

Israel Hamas War: 'इजरायली हमले में मारे गए ब्रिगेड कमांडर और तीन अन्य सीनियर नेता', हमास ने किया दावा

Israel Hamas War Update: इजरायल और हमास के बीच चार दिवसीय संघर्षविराम के तीसरे दिन चरमपंथी संगठन ने उसके एक ब्रिगेड कमांडर और तीन अन्य सीनियर नेताओं के मारे जाने को लेकर बयान जारी किया है.

Israel Palestine Conflict: चरमपंथी संगठन हमास की सैन्य शाखा एजेदीन अल-कासिम ब्रिगेड ने रविवार (26 नवंबर) को दावा किया कि इजरायल ने उसके उत्तरी ब्रिगेड के कमांडर अहमद अल-घंडौर और अन्य तीन वरिष्ठ नेताओं को मार डाला है.

न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, अल-कासिम ब्रिगेड ने एक बयान में कहा कि घंडौर उसकी सैन्य परिषद का सदस्य था. मारे गए तीन अन्य नेताओं के नाम भी बयान में लिए गए, जिनमें अयमान सियाम का नाम भी शामिल था. इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अयमान सियाम ब्रिगेड की रॉकेट-फायरिंग इकाइयों का प्रमुख था.

बयान में कहा गया, ''हम ईश्वर से प्रतिज्ञा करते हैं कि उनके रास्ते पर चलते रहेंगे और उनका खून मुजाहिदीन के लिए रोशनी और कब्जा करने वालों के लिए आग बनेगा.''

इजरायल-हमास जंग में अब तक 16 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

हमास की ओर से यह बयान गाजा में लड़ाई में चार दिवसीय संघर्षविराम के तीसरे दिन आया. हमास ने 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल में घाचक हमला कर 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था. हमास के हमले के जवाब में इजरायल ने युद्ध का ऐलान कर दिया था. तब तक दोनों पक्षों के बीच मौजूदा संघर्ष जारी है. अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस संघर्ष में अब तक दोनों पक्षों के मिलाकर 16 हजार से ज्यादा (गाजा में 14,800 और इजरायल में 1200) लोग मारे गए हैं.

कौन था मारा गया हमास कमांडर अहमद अल-घंडौर?

हमास की सैन्य शाखा में घंडौर को अबू अनस के रूप में भी जाना जाता था. अमेरिका ने उसे 2017 में विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादियों की सूची में डाला था. उसका नाम आर्थिक प्रतिबंधों वाली ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया था. विदेश विभाग ने उसे हमास की शूरा परिषद का पूर्व सदस्य और उसके राजनीतिक ब्यूरो का सदस्य बताया था.

एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, घंडौर कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा था. 2006 में केरेम शालोम सीमा क्रॉसिंग एक इजरायली सैन्य चौकी पर हमले में उसका नाम आया था, जिसमें दो इजरायली सैनिक मारे गए थे और चार घायल हो गए थे. उस आतंकी हमले के चलते इजरायली सैनिक गिलाद शालित का अपहरण हो गया था, जिसे हमास ने पांच साल तक बंधक बनाकर रखा था और 2011 में उसको छोड़ने के बदले 1,027 फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई की गई थी.

अब तक कितने बंधकों को छोड़ा गया?

एएफपी के मुताबिक, अब तक विराम समझौते के तहत हमास ने दो बैच में 26 इजरायली बंधकों छोड़ दिया है और जिसके बदले में 78 फिलिस्तीनी कैदियों को इजरायली हिरासत से रिहा कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें- 'हमास से लड़ने के लिए वापस लौटेगा इजरायल, बंधकों की रिहाई के बाद...', जानें क्या बोला आईडीएफ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget