एक्सप्लोरर

Israel Hamas War : हमास चीफ इस्माइल हानिया की हत्या, ईरान में इजरायल ने घुसकर मारा!

Israel Hamas War : इस्माइल हानिया ईरान के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण में शामिल होने तेहरान पहुंचे थे. ईरान का कहना है कि जिस आवास में वे ठहरे थे, उसपर हवाई हमला किया गया, इसमें हानिया की मौत हो गई.

Israel Hamas War : हमास चीफ इस्माइल हानिया की ईरान में हत्या कर दी गई. हमास ने इस हमले के पीछे इजरायल का हाथ बताया है. हालांकि, इजरायल की ओर से अभी इस पर कोई बयान नहीं दिया गयाहै. इस्माइल ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए तेहरान पहुंचे थे.

ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने एक बयान में पुष्टि की है कि तेहरान में जहां हानिया ठहरे थे, उसी आवास पर हमला किया गया. इस हमले में हमास प्रमुख इस्माइल हानिया और उनके एक गार्ड की मौत हो गई. 

हानिया की मौत पर क्या बोला हमास?

हमास ने आरोप लगाया कि इजरायली एयरस्ट्राइक में हमास नेता हानिया की मौत हुई है. ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा कि अभी हमले की जांच की जा रही है, यह कैसे हुआ... इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता. इतना ही नहीं हमास ने इजरायल को धमकी भी दी है. हमास ने कहा, हानिया की मौत बेकार नहीं जाएगी. इसका बदला लिया जाएगा. हमास ने इस हमले को कायरतापूर्ण कृत्य बताया.

हमास ने पिछले साल 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला किया था. इस हमले में 1200 लोगों की मौत हुई थी. जबकि 250 लोगों को बंधक बना लिया गया था. इसके बाद से इजरायल हमास लड़ाकों और नेताओं के खिलाफ फिलिस्तीन में लगातार हमले कर रहा है. गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अक्टूबर से हमले के बाद अब तक 39,360 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 90,900 से अधिक घायल हुए हैं.

हैती ने अमेरिका को दे डाली धमकी

यमन के हैती संगठन ने इस हमले के पीछे अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है. हैती ने कहा, इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका दौरे पर हत्याओं के लिए हरी झंडी ली है. जो कुछ भी हो रहा है, उसमें अमेरिका शामिल है और उसे इसकी कीमत चुकानी होगी. 

इजरायल के हमले में अब तक हमास के इन बड़े नेताओं की हुई मौत

  • जनवरी 1996: इजरायल ने गाजा के बेइत लाहिया में हमास के सैन्य नेता याह्या अय्याश की हत्या की.
  • मार्च 2004: हमास के धार्मिक नेता और फाउंडर शेख अहमद यासिन इजरायली स्ट्राइक में मारे गए.
  • अप्रैल 2004: हमास के को फाउंडर और यासिन की जगह लेने वाले अब्देल अजीत इजरायल के हेलिकॉप्टर द्वारा दागी गई मिसाइल हमले में मारे गए.
  • जनवरी 2024: सीनियर हमास नेता सालेह अल अरौरी की इजराइल ड्रोन हमले में बेरूत में मौत.
  • जुलाई 2024: ईरान में इस्माइल हानिया की हत्या.

इजरायल ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

ईरानी सरकारी टेलीविजन पर विश्लेषकों ने तुरंत ही इस हमले के लिए इजरायल को दोषी ठहराना शुरू कर दिया. हालांकि, इजराइल ने अभी खुद कोई टिप्पणी नहीं की. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में गूंजा ‘पाकिस्तान छोड़ो’ का नारा! सरदार अमान खान ने दी चुनौती
PoK में गूंजा ‘पाकिस्तान छोड़ो’ का नारा! सरदार अमान खान ने दी चुनौती
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget