एक्सप्लोरर

Haj Yatra 2024 : मक्का जाने वालों के लिए बड़ी खबर, सऊदी अरब ने जारी किया आदेश

Haj Yatra 2024 : सऊदी अरब से मक्का जाने वाले लोगों को अब संबंधित अथॉरिटी से परमिशन लेनी होगी. पब्लिक सिक्यॉरिटी जनरल डायरेक्टर के मुताबिक, ये नियम 4 मई से ही लागू हो गए.

Haj Yatra 2024 : सऊदी अरब प्रशासन ने हज के लिए नियमों को लागू कर दिया है. नए नियम के मुताबिक, सऊदी अरब से मक्का जाने वाले लोगों को अब संबंधित अथॉरिटी से परमिशन लेनी होगी. पब्लिक सिक्यॉरिटी जनरल डायरेक्टर के मुताबिक, ये नियम 4 मई से ही लागू हो गए. अब मक्का में प्रवेश के इच्छुक किसी भी निवासी को परमिट की आवश्यकता होगी. सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, नए नियमों का उद्देश्य हज प्रक्रिया को आसान करना और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. मक्का में रहने वालों के पास आईडी कार्ड, जो वहां पवित्र स्थलों में काम करते हैं उनके पास वैध पास होना चाहिए. वैध परमिट नहीं होने वाले लोगों को सुरक्षाकर्मी प्रवेश नहीं करने देंगे. बिना परमिट वालों को चौकियों से लौटा दिया जाएगा.

तीर्थयात्रियों के लिए कार्ड लॉन्च
वहीं, हजयात्रियों के लिए सऊदी हज मंत्रालय ने एक कार्ड लॉन्च किया है. सऊदी हज मंत्री तौफीक अल रबिया ने इंडोनेशिया में नुसुक कार्ड लॉन्च करते हुए इंडोनेशियाई हज मिशन के लिए पहला बैच पेश किया. नुसुक कार्ड को हर हाजी को दिया जाएगा, इसका एक डिजिटल वर्जन भी होगा. कार्ड में हर तीर्थयात्री का डेटा रहेगा. इस कार्ड को यात्रियों को पवित्र स्थानों में जाते समय, मक्का शहर और उसके आसपास जाने के लिए साथ रखना होगा. इस कार्ड के जरिए अधिकारी हज यात्री की पहचान कर सकेंगे और किसी भी फर्जी यात्री की एंट्री को रोका जा सकेगा.

कैसे मिलेगा नुसुक कार्ड?
नुसुक कार्ड वीजा जारी होने के बाद संबंधित हज कार्यालयों से विदेशी तीर्थयात्रियों को मिल जाएगा. हज मंत्रालय ने नुसुक कार्ड को एक आधिकारिक मुद्रित कार्ड कहा है, जिसका उद्देश्य पवित्र स्थानों पर वैध तीर्थ यात्रियों की पहचान करना है. दरअसल, सऊदी सरकार ने हज यात्रा के लिए आने वाले मुसलमानों से फर्जी वेबसाइटों से बचने और कानूनी प्रक्रिया के तहत ही आने की अपील की थी. मंत्रालय ने कहा कि सभी तीर्थयात्रियों को नुसुक प्लैटफॉर्म से हज परमिट प्राप्त करना होगा. एक बयान में कहा गया कि आधिकारिक परमिट के बिना हज करना गुनाह है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget