एक्सप्लोरर

Hajj 2024: गर्मी या बारिश? हज तीर्थयात्रियों के लिए सऊदी अरब ने जारी किया वेदर अलर्ट

सऊदी अरब के अधिकारियों का कहना है कि हज के दौरान मक्का का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. यात्रियों को मौसम अपडेट पर भी नजर रखनी होगी. बारिश और तूफान में बाहर न निकलने की सलाह दी गई है.

हज यात्रा (Hajj 2024) के लिए सऊदी अरब प्रशासन ने तीर्थयात्रियों के लिए मक्का की प्रचंड के देखते हुए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं. शुक्रवार (14 जून, 2024) को हज यात्रा शुरू हो गई है. प्रशासन ने यात्रियों से गर्मी से बचने और सूरज के डायरेक्ट कॉनटेक्ट में आने से बचने की सलाह दी है. साथ ही उम्रदराज और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों से खास ध्यान रखने को कहा है.

गल्फ न्यूज के अनुसार नेशनल सेंटर ऑफ मेट्रोलॉजी (NCM) ने तीर्थयात्रियों से सीधे सूरज के संपर्क में आने से बचने को कहा है, खासतौर पर दोपहर 12 से 3 बजे के बीच क्योंकि इस दौरान सूरज सिर के ऊपर होता है. साथ ही इस वक्त टेंपरेचर भी सबसे ज्यादा हाई रहता है. इसके अलावा, यात्रियों को बारिश और तूफान जैसी स्थिति के दौरान बाहर न निकलने की भी सलाह दी है. उन्हें हज यात्रा और हज से जुड़े अनुष्ठान शुरू करने से पहले मौसम संबंधी खबरों पर नजर रखने को कहा गया है और एनसीएम के दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है.

इस साल करीब बीस लाख तीर्थयात्री हज यात्रा करेंगे. सऊदी अरब के अधिकारियों का अनुमान है कि इस दौरान मक्का का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. ऐसे में सऊदी प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की यात्रा आसान बनाने के लिए तमाम उपाय किए हैं. ग्रैंड मस्जिद में मिस्टिंग सिस्टम की व्यवस्था की गई है, जिसके तहत लगाए गए मिस्टिंग फैन गर्मी से राहत पहुंचान में मदद करते हैं. इसके अलावा, काबा के पास एयर कंडिशंड स्पेस बनाए गए हैं, रास्तों को छातों से कवर किया गया है, सफेद पत्थर लगाए गए हैं, जो टेंपरेचर को 20 डिग्री सेल्सियस तक कम करते हैं और क्लामेट कंट्रोल पाथवे बनाए गए हैं. 

प्रशासन की तरफ से 32,000 मेडिकल प्रोफेशनल को तैनात किया गया है, मक्का और मदीना में मोबाइल क्लीनिक बनाए गए हैं और तीर्थयात्रियों के लिए पवित्र साइट पर अलग-अलग मेडिकल सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी. साथ ही पांच हजार डॉक्टर और सनस्ट्रोक के ट्रीटमेंट के लिए 183 हेल्थकेयर और इंटेनसिव केयर यूनिट लगाई गई हैं.

यह भी पढ़ें:-
मक्का की गर्मी में वॉटर स्प्रे, मिस्टिंग सिस्टम भी हो जाएंगे फेल? 44 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर के बीच शुरू हुई हज यात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget