एक्सप्लोरर

US-India Drone Deal: गुरपतवंत पन्नू का US-भारत ड्रोन डील से क्या है कनेक्शन? अमेरिकी सांसद ने बताई पूरी कहानी

US-India Drone Deal: भारत और अमेरिका की मेगा ड्रोन डील आखिरकार पूरी हो गई. अमेरिकी सांसद ने कड़ी शर्तों के साथ अपनी आपत्ति हटा ली है.

US-India Drone Deal: अमेरिका के एक प्रभावशाली सांसद ने कहा है कि उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महीनों चली लंबी चर्चा के बाद भारत के साथ 3.9 बिलियन डॉलर के ड्रोन सौदे पर अपनी आपत्ति हटा ली है. इस दौरान भारत ने आश्वासन दिया है कि वह अमेरिका में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू कांड की जांच करेगा.

बाइडेन प्रशासन के आश्वासन के बाद विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष बेन कार्डिन ने सौदे पर अपनी आपत्तियां दूर कर दी. इस कदम के बाद विदेश विभाग ने अमेरिकी कांग्रेस को सूचित किया कि अमेरिका सरकार 3.9 बिलियन डॉलर की अनुमानित लागत पर भारत को 31 सशस्त्र ड्रोन बेचने पर सहमत हुई है.

निगरानी के काम आएंगे ड्रोन
सौदे के तहत भारत को 31 हाई एल्टीट्यूड लॉन्ग एंड्योरेंस (HALE) यूएवी मिलेंगे, जिनमें से नौसेना को 15 सीगार्जियन ड्रोन मिलेंगे, वहीं थल सेना और भारतीय वायु सेना को 8-8 ड्रोन का भूमि संस्करण स्काईगार्जियन मिलेंगे. इनसे पहाड़ी और समुद्री क्षेत्रों में भारत को निगरानी रखने में मदद मिलेगी.

पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक बयान में डेमोक्रेट कार्डिन ने कहा कि उन्होंने सौदे को तभी मंजूरी दी जब बिडेन प्रशासन ने उन्हें आश्वासन दिया कि भारत सरकार पन्नू हत्या की साजिश में अपनी संलिप्तता से जुड़े विषय पर जांच करने के लिए प्रतिबद्ध है. अमेरिकी संघीय अभियोजकों ने पिछले साल नवंबर में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर पन्नू को मारने की नाकाम साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया था. अभियोजकों ने कहा था कि निखिल गुप्ता भारतीय कर्मचारियों के साथ मिलकर पन्नू को मारने की साजिश किया था.

सांसद ने ड्रोन डील को लेकर क्या कहा?
80 वर्षीय सीनेटर ने ड्रोन सौदे को लेकर कहा मैं अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक हितों के लिए इस बिक्री के महत्व से पूरी तरह परिचित हूं. मैंने भारतीयों से जुड़ी हत्या की साजिश को लेकर प्रशासन के अधिकारियों को लगातार अपनी चिंताओं से अवगत कराया है. उन्होंने आगे कहा कि यूएस-भारत साझेदारी इंडो-पैसिफिक स्थिरता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिसमें क्वाड जैसे क्षेत्रीय तंत्र भी शामिल हैं.

अमेरिकी सांसद ने कहा- जब तक साझेदारी आपसी विश्वास और सम्मान पर आधारित है तब तक मैं भारत के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने का समर्थन करता हूं. कार्डिन ने कहा, वैश्विक स्तर पर मानवाधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की वकालत करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है.

ये भी पढ़ेंः ईरान के खिलाफ इन देशों में अमेरिका करेगा हमला, तीन सैनिकों की मौत के बाद लिया है फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget